add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'बेन स्टोक्स हीरो नहीं, खेल को बदनाम किया'

बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल की अदालत ने पब के बाहर मारपीट के मामले में निर्दोष करार दिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 16, 2018 2:28 PM IST

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पब विवाद में भले ही अदालत से राहत मिल गई हो लेकिन पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि उन्होंने खेल की प्रतिष्ठा को गिराया है। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में वॉन ने कहा, “उसने खेल को बदनाम किया है। जितना मैं इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस को जानता हूं वो उसका अच्छा स्वागत करेंगे। मुझे नहीं लगता कि वो इसके लायक है। वो कई हीरो नहीं है, जैसा कि कुछ लोग उसे दिखा रहे हैं।”

वॉन का तो ये तक कहना है कि स्टोक्स को क्रिकेट से थोड़ा आराम लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “मैं इस बात को समझ नहीं पा रहा हूं कि भले ही इंग्लैंड को उसकी जरूरत हो वो थोड़ा आराम क्यों नहीं लेना चाहता है। वो अदालती की सुनवाई में आठ दिन गुजार चुका है। मुझे लगा था कि वो खेल से थोड़े दिन का ब्रेक लेना चाहेगा, ताकि वो अपने परिवार के पास रह सके और जो हुआ उसके बारे में सोच सके। उसके करीबी लोग पिछले 10 महीनों में नर्क जैसे माहौल से गुजरे हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टोक्स ब्रिस्टल पब विवाद में निर्दोष साबित होने के बाद वापस इंग्लैंड टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं। स्टोक्स 18 अगस्त से शुरू होने वाले नॉटिंघम टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध हैं। स्टोक्स ने एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में कुल 6 विकेट लिए थे, जिसमें दूसरी पारी में लिया विराट कोहली का अहम विकेट शामिल था। कोहली का विकेट मैच में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था और इंग्लैंड वो मैच 31 रनों से जीत गया था।