43 साल बाद... बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बनाया कीर्तिमान
43 साल बाद... बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बनाया कीर्तिमान
ऑस्ट्रेलिया की पारी में पांच विकेट लेने वाले बेन स्टोक्स ने एशेज के इतिहास में 43 साल बाद बड़ा कारनामा किया है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - November 22, 2025 10:04 AM IST
Ben Stokes
Ben stokes Records: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पर्थ में आमने-सामने है. खेल के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ‘पंजा’ खोला, इसके साथ ही बेन स्टोक्स ने खास उपलब्धि हासिल की
एशेज सीरीज के पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 172 रन के स्कोर पर सिमट गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी 123 रन के स्कोर पर नौ विकेट गंवा बैठे. ऑस्ट्रेलिया की पारी में पांच विकेट लेने वाले बेन स्टोक्स ने एशेज के इतिहास में 43 साल बाद बड़ा कारनामा किया है.
एशेज में पांच विकेट लेने वाले 43 साल में इंग्लैंड के पहले कप्तान
बेन स्टोक्स पिछले 43 साल में इंग्लैंड के ऐसे पहले कप्तान हैं जिन्होंने एशेज में 5 विकेट लिए हैं. स्टोक्स से पहले बॉब विलीस ने 1982 में ब्रिसबेन में खेले गए टेस्ट में 5 विकेट लिए थे. उससे पहले फ्रेडी ब्राउन ने 1951 में मेलबर्न में, गबी एलेन ने ब्रिसबेन में 1936 में, जॉनी डगलस ने 1912 में मेलबर्न में और स्टेनली जैक्सन ने 1905 में नॉटिंघम में बतौर इंग्लैंड कप्तान पांच विकेट लिए थे.
इसके अलावा बेन स्टोक्स एशेज में शतक लगाने और 5 विकेट हासिल करने वाले तीसरे कप्तान हैं. स्टोक्स से पहले स्टेनली जैक्सन और मोंटी नोबल ऐसा कर चुके हैं. स्टोक्स ने एशेज में तीसरी बार 5 विकेट लिए है, लेकिन बतौर कप्तान उन्होंने पहली बार ये उपलब्धि हासिल की है।
2013 से लगातार एशेज खेल रहे स्टोक्स का यह 25वां टेस्ट है, वह अब तक व46 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा 46 पारियों में 1,568 रन भी उनके बल्ले से निकले हैं, इसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक भी शामिल है.
TRENDING NOW
इंग्लैंड को पहली पारी में मिली 40 रन की बढ़त
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 132 रन पर ढेर कर दिया और पहली पारी में 40 रन की बढ़त हासिल की. बेन स्टोक्स ने पांच विकेट लिए, वहीं ब्रायडन कार्स को तीन सफलता मिली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.