- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ben Stokes joins England team after father’s recovery
पिता की तबीयत में सुधार के बाद इंग्लैंड टीम के साथ जुड़े बेन स्टोक्स
इंग्लिश ऑलराउंडर के पिता गेड स्टोक्स जोहान्सबर्ग के अस्पताल के आईसीयू में हैं।
Published On Dec 26, 2019, 09:35 AM IST
Last UpdatedDec 26, 2019, 09:35 AM IST
बेन स्टोक्स © Getty Images
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करके कहा कि स्टोक्स के पिता गेड अब भी जोहान्सबर्ग के अस्पताल के आईसीयू में है लेकिन इलाज का सकारात्मक असर हुआ है और उनकी स्थिति स्थिर है।
रणजी मैच से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह, जानें क्या है कारण
गेड टेस्ट मैच देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे लेकिन उन्हें सोमवार को गंभीर बीमारी के बाद जोहान्सबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिता के साथ मौजूद रहने के कारण स्टोक्स ने मंगलवार को अभ्यास सेशन में भाग नहीं लिया था।
स्टोक्स के लौटने के साथ बीमारी के कारण अभ्यास मैच से दूर रहने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड और जोफ्रा आर्चर भी अब स्वस्थ हैं।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स पिता की तबीयत में सुधार होने के बाद बुधवार को टीम के साथ जुड़ गए हैं और अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया। इंग्लैंड की टीम सुपर स्पोर्ट्स पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी।
Also Read
LIVE PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट- तीसरा दिन लाइव स्कोर और कॉमेंट्री
Also Read
IND vs BAN: चौथे दिन बांग्लादेश ने 6 विकेट खोकर बनाए 272 रन, भारत जीत से चार विकेट दूर
Also Read
IND vs BAN: शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला शतक, खास क्लब में बनाई जगह