• Home
  • News
  • Ben Stokes likely to drop from captaincy from england team

बीच सीरीज में इंग्लैंड की टीम में होगा बड़ा बदलाव! कप्तान की भी जा सकती है कुर्सी

इंग्लैंड टीम में बड़ा बदलाव होने की संभावना बन रही है. विवादों में चल रहे बेन स्टोक्स की कप्तानी से छुट्टी हो सकती है.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 09, 2026, 03:25 PM IST

Published On Jun 09, 2026, 03:25 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2026, 03:25 PM IST

Ben Stokes Position in Danger: किसी भी कप्तान को उसके बीच सीरीज से हटाया जाए तो उसके पीछे सिर्फ दो ही वजह सामने आती है. या तो उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होगा या फिर पूरी टीम ने लेकिन यहां पर बेन स्टोक्स के साथ उल्टा हो रहा है. इसके पीछे कोई फॉर्म नहीं बल्कि एक कांड है. जो उन्होंने और उनके टीम के एक साथी ने मिलकर किया है. न्यूज़ीलैंड से जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला मैच जीतने के बाद स्टॉक्स और उनके साथी गस एटकिंसन एक नाइटक्लब में सारी हदे पार कर दी. जिसके कारण उनकी कप्तानी को बीच सीरीज में ही छीनी जा सकती है.

विवाद में फंसे स्टोक्स और एटकिंसन

सूत्रों की माने तो उन्होंने नाइटक्लब में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की यही नहीं लड़ाई इतनी जबरदस्त थी की गार्ड को टांके भी आए हैं. इसको देखते हुए ईसीबी ने मामले की जांच शुरू कर दी, और अब कहा जा रहा है की न सिर्फ कप्तानी बल्कि टीम से भी बाहर होना पड़ सकता हैं. ईसीबी ने कहा न्यूज़ीलैंड से मिलीं 115 रनो की पहली जीत से उन्होंने टीम के प्रोटोकाल की तोड़ा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार रिपोर्ट में यह दावा किया है स्टोक्स पर लगे आरोप गंभीर है. जिसके कारण बोर्ड उन्हें कप्तानी से हटाने का विचार कर सकता है. ECB ने सोमवार शाम में यह पुष्टि की नाइटक्लब का मामला क्रिकेट रेगुलेटर को सौंप दिया गया है. ऐसे में 17 जून को ओवल में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में स्टोक्स और एटकिंसन उपलब्ध न रहने की उम्मीद है. हालांकि इस घटना से किसी के भी हताहत होनें की खबर सामने नहीं आई. बताया जा रहा है यह स्थिति एटकिंसन और अंजान प्लेयर के बीच पैदा हुई.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं एटकिंसन

स्टोक्स का नाइटक्लब विवाद कोई नया नहीं है इसके पहले भी वह इस मामले में देखे गए हैं. 2017 में ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज से एक मैच के बाद विवाद सामने आया था जिसमें उन्होंने एक शख्स से हाथापाई करते हुए पाए गए थे. इस घटना के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था. हालांकि की ECB ने सख्त करवाई की थी उन्हें एसेज से बाहर कर दिया था साथ ही साथ उनकी उपकप्तानी भी छीन लिया था.

स्टोक्स नहीं तो फिर कौन संभालेगा टीम की जिम्मेदारी ?

अगर ECB ने स्टोक्स को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया तो फिर कौन करेगा टीम की कप्तानी, अभी तक अगर देखा जाए तो उनकी गैरमौजूदगी में हैरी ब्रूक को यह जिम्मेदारी दिया जा सकता है. अगर स्टोक्स बाहर हुए तो हैरी ब्रूक एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं. क्यूंकि वह पहले से ही टीम की ODI और टी20 की कप्तानी कर रहे है.

Editor's Pick