श्रीलंका दौरे पर खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने की नीति पर भिड़े स्टोक्स-जॉनसन

कोरोना वायरस के डर की वजह से इंग्लैंड टीम ने श्रीलंका दौरे पर खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने का फैसला किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 06, 2020, 09:41 PM IST

Published On Mar 06, 2020, 09:41 PM IST

Last UpdatedMar 06, 2020, 09:41 PM IST

कोरोनो वायरस से बचने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे पर खिलाड़ियों से हाथ ना मिलाने की नीति को लेकर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन सोशल मीडिया पर भिड़ गए। इंग्लैंड टीम ने फैसला किया है कि वो श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज में हाथ मिलाने से दूरी बनाए रखेगी।

जॉनसन ने स्टोक्स को घेरने के लिए ब्रिस्टल के उस वाक्ये का जिक्र किया जिसमें इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी फंसा था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेली ट्रैलीग्राफ के मुताबिक जॉनसन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, “संभल कर रहना, हो सकता है स्टोक्स हो सकता है कि पंच के साथ प्रतिक्रिया दें।”

स्टोक्स ने जॉनसन को जवाब एक ट्वीट के साथ दिया। स्टोक्स ने 2009 एशेज सीरीज के उस वाक्ये का जिक्र किया जिसमें बार्मी आर्मी ने जॉनसन को घेर लिया था। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका, जॉनसन ने फिर से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में स्टोक्स को ट्वीट का मजाक उड़ाया।

Editor's Pick