• Home
  • News
  • Ben Stokes quits alcohol to aid hamstring injury rehabilitation

चोट से जल्द उबरने के लिए बेन स्टोक्स का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले किया खुलासा

बेन स्टोक्स को पिछले साल हंड्रेड टूर्नामेंट में पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी और न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 19, 2025, 04:24 PM IST

Published On May 19, 2025, 04:24 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2025, 04:24 PM IST

ben-stokes

ben-stokes

Ben Stokes quits alcohol: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने पैर की मांसपेशियों की चोट के रिहैबिलिटेशन के दौरान शराब पीना छोड़ दिया है.भारत के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने इसका खुलासा किया है.

इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में शराब पीना छोड़ दिया था क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इससे उनकी चोट से जल्द उबरने में मदद मिलेगी. तैंतीस वर्षीय स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद दिसंबर में अपने बाएं पैर की मांसपेशियों की सर्जरी करवाई थी जिसके कारण वह लंबे समय तक खेल से बाहर हो गए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टोक्स ने अनटैप्ड पॉडकास्ट’ पर कहा, अपनी पहली बड़ी चोट के बाद मुझे उसका सदमा याद है और तब मैं सोच रहा था कि यह कैसे हुआ. उन्होंने कहा, मैने सोचा हमने चार या पांच रात पहले थोड़ी शराब पी थी, क्या इसका कोई असर हो सकता है?’ इससे कोई मदद नहीं मिलती. स्टोक्स ने कहा, फिर मैंने सोचा कि मैं जो करता हूं मुझे उसे बदलना होगा.

चार महीने पहले छोड़ी शराब

स्टोक्स को पिछले साल हंड्रेड टूर्नामेंट में पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी और न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे के दौरान वह फिर से चोटिल हो गए. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से इससे दूर हो पाऊंगा लेकिन मैंने दो जनवरी से शराब नहीं पी है, मैंने खुद से कहा, जब तक मैं अपनी चोट का इलाज पूरा नहीं कर लेता और मैदान पर वापस नहीं आ जाता, तब तक नहीं.

भारत के खिलाफ सीरीज में करेंगे कप्तानी

भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. बेन स्टोक्स इस सीरीज में इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे. इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से खेला जाएगा.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick