- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ben stokes retires from odi cricket to focus on test captain role
युवाओं को मौका, टेस्ट पर फोकस- भावुक संदेश के साथ बेन स्टोक्स ने ODI से संन्यास
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाला फैसला किया है। इस इंग्लिश ऑलराउंडर ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। वह बतौर टेस्ट कप्तान अपनी भूमिका पर फोकस करना चाहते हैं।
Published On Jul 18, 2022, 05:08 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2022, 05:08 PM IST
बेन स्टोक्स ने ऐलान किया है कि वह वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले रहे हैं। वह मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खइलाफ होने वाले मुकाबले के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कर देंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शारीरिक और मानसिक मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।
स्टोक्स को इस साल इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने कहा कि तीनों फॉर्मेट खेलते रहना अब उनके लिए संभव नहीं है। और इसके साथ ही उन्हें यह भी लगता है कि वह युवा खिलाड़ियों के लिए मौके रोक रहे हैं।
उन्हें इस सीजन इंग्लैंड के छह वनडे इंटरनैशनल खेलने थे। और भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज से उन्हें आराम दे दिया गया था। उन्होंने लेकिन अब सिर्फ टेस्ट और टी20 क्रिकेट पर ही अपना ध्यान रखने का फैसला किया है।
स्टोक्स ने एक बयान में कहा, ‘मैं अब इस फॉर्मेट में अपने टीममेट्स को 100 पर्सेंट नहीं दे सकता हूं। ‘
11 years and countless ODI memories ❤️
Thank you, @benstokes38 👏 pic.twitter.com/TroqvkZwsw
— England Cricket (@englandcricket) July 18, 2022
उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत मुश्किल फैसला था। अपनी टीम के साथियों के साथ खेलने के हर लम्हे का मैंने पूरा लुत्फ उठाया। हमारा सफर शानदार रहा है।’
उन्होंने कहा, ‘यह फैसला लेना भले ही मुश्किल था लेकिन इस तथ्य को स्वीकार करना नहीं कि मैं इस फॉर्मेट में टीम के अपने साथियों को 100 प्रतिशत नहीं दे सकता हूं। इंग्लैंड की शर्ट पूरी तरह से समपर्ण की हकदार है।’
स्टोक्स ने आगे कहा, ‘मेरे लिए अब तीनों फॉर्मेट खेल पाना अब संभव नहीं है। न सिर्फ मुझे लगता है कि मेरा शरीर इस शेड्यूल और हमसे जो उम्मीद की जा रही है उस पर खरा नहीं उतर पा रहा है, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि मैं किसी और की जगह ले रहा हूं जो बटलर और बाकी टीम को अपना पूरा साथ दे सके। अब वक्त आ गया है कि कोई और क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़े और यादगार लम्हे संजोए जैसा मैंने बीते 11 साल के सफर में किया है।’