add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ENG vs SL: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण कप्तान बेन स्टोक्स हुए श्रीलंका सीरीज से बाहर

श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - August 13, 2024 10:27 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज के शुरुआत से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के कप्तान बेन स्टोक्स चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह सीरीज में एक भी मुकाबला खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

बेन स्टोक्स श्रीलंका सीरीज से बाहर होने का कारण उनके बाएं हैम्सट्रिंग की चोट रही. स्टोक्स को यह चोट द हंड्रेड क्रिकेट लीग के दौरान लगी थी. स्टोक्स चोट के बाद काफी दर्द में नजर आए थे. स्टोक्स अब इंग्लैंड की गर्मियों में एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसे लगी बेन स्टोक्स को चोट?

स्टोक्स को द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी, जिसके बाद उन्हें बैशाखी के सहारे बाहर लाया गया.बेन स्टोक्स द हंड्रेड में नॉर्दन सुपरचाजर्स का हिस्सा हैं. बेन स्टोक्स मैच में ओपनिंग करने उतरे थे, मगर अचानक उनकी मांसपेशियों में खिंचाव हुआ और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनकी टीम के दो सदस्य उन्हें कंधों के सहारे बाहर ले गए. स्टोक्स दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए.

बेन स्टोक्स को मैदान के बाहर जाने के बाद स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए ले जाया गया था. हालांकि थोड़ी देर बाद स्टोक्स मैदान पर वापस लौटे थे और डगआउट में नजर आए थे. स्टोक्स को डगआउट में देख फैंस खुश नजर आए थे. फैंस को उम्मीद थी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. हालांकि उस समय भी स्टोक्स बैसाखी का प्रयोग करते हुए नजर आए थे.

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 21 अगस्त से सीरीज की होगी शुरुआत

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 21 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में बेन स्टोक्स का इस सीरीज से बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है. आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में, दूसरा मैच 29 अगस्त से दो सितंबर तक लॉर्ड्स में और तीसरा मैच 06 से 10 सितंबर तक ओवल में खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम चौथे और इंग्लैंड की टीम छठे नंबर पर हैं. दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है.