क्रिकेटर बेन स्टोक्स के पिता गेड का ब्रेन कैंसर से निधन

इंग्लैंड के ऑलरांउडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स के पिता का ब्रेन कैंसर के कारण मंगलवार को निधन हो गया.

Edited By : India.com Staff |Dec 08, 2020, 09:07 PM IST

Published On Dec 08, 2020, 09:07 PM IST

Last UpdatedDec 08, 2020, 09:07 PM IST

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पिता गेड स्टोक्स (Ged Stokes) का आज निधन हो गया. वह 65 वर्ष के थे. वह ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) से जूझ रहे थे. इस साल जनवरी में उनमें ब्रेन कैंसर का पता चला था. पिछले करीब 5 सप्ताह से उनकी स्थिति नाजुक थी.

बेन स्टोक्स के पिता न्यूजीलैंड के वर्किंगटन टाउन के पूर्व रग्बी खिलाड़ी थे और कोच भी रहे. वर्किंगटन टाउन ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर गेड स्टोक्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/englandcricket/status/1336322021567819781?s=20

इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने भी गेड स्टोक्स के निधन पर शोक व्यक्त किया है. रॉयल्स ने अपने टि्वटर हैंडल स्टोक्स के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘RIP गेड स्टोक्स. हमारे खास क्रिकेट परिवार के एक अहम किरदार. हम इस दुख की घड़ी में आपके और आपके परिवार के साथ हैं बेन स्टोक्स.’

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1336307945869516801?s=20

बता दें अपने पिता की खराब हालत के चलते बेन स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को छोड़कर न्यूजीलैंड चले गए थे. इसके बाद वह सितंबर में यूएई में आयोजित हुए आईपीएल में भी करीब आधे सीजन के बाद अपनी टीम से जुड़े थे.

Editor's Pick