- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ben Stokes scores 90 runs in his return from injury
इंजरी से लौटते ही बेन स्टोक्स ने खेली शानदार पारी
बेन स्टोक्स को हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों बाहर रखा गया था।
Published On Jul 06, 2018, 11:09 AM IST
Last UpdatedJul 06, 2018, 11:09 AM IST
Ben Stokes © Getty Images
चोट के बाद मैदान पर वापसी करते हुए इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली। डरहम टीम की ओर से घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे स्टोक्स ने 68 गेदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन बनाए। इस मैच के जरिए स्टोक्स छह हफ्ते बाद मैदान पर उतरे हैं। इससे स्टोक्स के भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-2nd-t20-mahendra-singh-dhoni-will-complete-500-international-matches-tomorrow-724428″][/link-to-post]
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम से बाहर होने के बाद स्टोक्स चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाए। बता दें कि स्टोक्स डरहम के लिए बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज खेल रहे हैं। इसी वजह से मैच के दौरान उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।
इंग्लैंड टीम भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच हार गई है। इंग्लैंड को आज भारतीय टीम के खिलाफ दूसरा टी20 मैच कार्डिफ में खेलना है। स्टोक्स की टीम में वापसी इंग्लैंड के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी लेकिन उसके लिए दूसरा टी20 मैच जीतना होगा वर्ना सीरीज मेजबान टीम के हाथ से निकल जाएगी।
स्टोक्स के साथ एक और ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस वोक्स को भी चोट की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किया गया था। हालांकि स्टोक्स को टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जगह दी गई है, जबकि वोक्स वनडे सीरीज से भी बाहर हैं।