• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • ‘2019 वर्ल्ड कप फाइनल में स्टोक्स को फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आउट देना चाहिए था’

'2019 वर्ल्ड कप फाइनल में स्टोक्स को फील्ड में बाधा पहुंचाने के कारण आउट देना चाहिए था'

सुपर ओवर भी टाई रहा था और फिर बाद में इंग्लैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया था

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 21, 2020, 08:04 PM IST

Published On Apr 21, 2020, 08:04 PM IST

Last UpdatedApr 21, 2020, 08:04 PM IST

Ben Stokes @AFP (file image)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्लेन टर्नर का मानना है कि 2019 विश्व कप के फाइनल में फील्ड में बाधा पहुंचाने के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को आउट करार दिया जाना चाहिए था। मैच के अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीतने के लिए तीन गेंद पर 9 रन बनाने थे। उस समय स्टोक्स क्रीज पर थे और आदिल राशिद दूसरे छोर पर खड़े थे। स्टोक्स ने चौथी गेंद पर बॉल को हिट करके 2 रन ले लिए थे।

लेकिन यह गेंद सीमा रेखा के पास चली गई थी और जब कीवी फील्डर मार्टिन गुप्टिल ने बॉल को थ्रो किया तो गेंद स्टोक्स के बल्ले से टकराकर सीमा रेखा के पास चली गई थी और इंग्लैंड को 6 रन दे दिया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोच लालचंद राजपूत ने लॉकडाउन में जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के लिए बनाया ट्रेनिंग शेड्यूल

इसके कारण मैच टाई हो गया था और फिर मुकाबला सुपर ओवर में चला गया, जहां इंग्लैंड ने बाजी मारकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

टर्नर ने ब्रेकफास्ट आन 1 न्यूज से कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने गलत निर्णय दिया। लेकिन फील्ड में बाधा डालने वाले को उस समय उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। अगर ऐसा होता तो निश्चित रूप से परिणाम बदल जाता।’

उन्होंने कहा, ‘अब आप इसमें थर्ड अंपायर को शामिल कर रहे हैं और वे चीजों को फिर से देख रहे हैं, तो मुझे उम्मीद है कि वे भविष्य में उसी तरह के फैसले लेने में सक्षम होंगे।’

सितंबर तक स्थगित हुई इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

हालांकि सुपर ओवर भी टाई रहा था और फिर बाद में इंग्लैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया था।

Editor's Pick