add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बेन स्टोक्स ने आईसीसी पर निशाना साधा, कहा- टेस्ट क्रिकेट पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

स्टोक्स ने कहा कि मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को लेकर जिस तरह की बात हो रही है वह मुझे पसंद नहीं है. क्रिकेट के प्रशंसक टेस्ट की जगह नये प्रारूप और फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता को तरजीह दे रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 26, 2022 6:33 PM IST

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट के कार्यक्रम पर पर्याप्त ध्यान नहीं देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर निशाना साधा है. बेन स्टोक्स ने  हुए कहा कि दुनिया भर में घरेलू टी20 लीग की बढ़ती लोकप्रियता खेल के सबसे लंबे प्रारूप के अस्तित्व को खतरे में डाल रही है.

पाकिस्तान दौरे पर हाल ही में टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स ने कहा कि टेस्ट कार्यक्रम पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता जितना देना चाहिए. टी-20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की एकदिवसीय सीरीज इसका उदाहरण है. तीन मैचों की सीरीज का आयोजन क्या समझदारी भरा था जबकि इस श्रृंखला की कोई अहमियत नहीं थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टोक्स ने कहा कि मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को लेकर जिस तरह की बात हो रही है वह मुझे पसंद नहीं है. क्रिकेट के प्रशंसक टेस्ट की जगह नये प्रारूप और फ्रेंचाइजी आधारित प्रतियोगिता को तरजीह दे रहे हैं. हम सभी इस बात को समझते हैं कि इससे (सीमित ओवरों के प्रारूप) खिलाड़ियों को काफी मौके मिलते हैं लेकिन मैं मानता हूं कि टेस्ट क्रिकेट खेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

यह संकेत देते हुए कि टेस्ट खेलने वाले देशों को आक्रामक क्रिकेट खेलने के इंग्लैंड के नक्शेकदम पर चलना चाहिए, स्टोक्स ने कहा कि पांच दिवसीय प्रारूप को लोकप्रिय बनाने के लिए ‘परिणाम’ से अधिक ‘मनोरंजन’ की जरूरत है.
स्टोक्स ने कहा कि परिणाम के बारे में नहीं सोच कर एक अच्छी शुरुआती की जा सकती है. हर दिन को मनोरंजक बनाने पर ध्यान देना चाहिये. आपको लोगों को अंदाजा लगाने का ज्यादा मौका नहीं देना चाहिये.अगर लोग इस बात से उत्साहित हो जाते हैं कि वे क्या देखने जा रहे हैं तो इससे ही आपकी बड़ी जीत हो सकती है.

स्टोक्स ने आईसीसी से टेस्ट क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ अलग करने की सलाह दी. स्टोक्स ने कहा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है और मैं मानता हूं कि हम इस मामले में कुछ अलग कर सकते हैं. बता दें कि जो रूट से कप्तानी का जिम्मा लेने के बाद स्टोक्स ने 10 मैचों में इंग्लैंड को नौ जीत दिलाई है.

इनपुट- पीटीआई भाषा