• Home
  • News
  • Ben Stokes to become one of England’s greatest cricketers: Dominic Cork

इंग्लैंड के महानतम क्रिकेटरों में से एक बनेगा बेन स्टोक्स : डॉमिनिक कॉर्क

बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को 469 के स्कोर तक पहुंचाया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 19, 2020, 06:34 PM IST

Published On Jul 19, 2020, 06:34 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2020, 06:34 PM IST

बेन स्टोक्स (Twitter)

एशेज सीरीज के हेडिंग्ले टेस्ट और फिर विश्व कप 2019 में किए शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के नए नायक बन चुके बेन स्टोक्स का कद अब काफी बढ़ गया है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डॉमिनिक कॉर्क ने तो यहां तक कह दिया कि स्टोक्स देश के महानतम क्रिकेटरों में से एक बनेगा।

कॉर्क ने स्काई स्पोर्ट्स के शो ‘द क्रिकेट डिबेट’ में कहा, ‘‘मेरा सच में मानना है कि वो अपने काम करने के तरीके से बेहतर बन सकता है। वो बल्लेबाजी करना चाहता है, वो गेंदबाजी करना चाहता है, वो अपने खेल पर काम करना चाहता है, वो बेहतर होना चाहता है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि वो अपनी गेंदबाजी पर भी काफी ज्यादा मेहनत करता है। मुझे इस खिलाड़ी को देखकर लग रहा है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ही नहीं बल्कि हमारे पास जितने भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हुए हैं, उसमें से एक बनेगा। मैं उसे इतना ऊंचा आंकता हूं।’’

राशिद लतीफ पाकिस्तान से मेरे फैंस के खत लाता था : विनोद कांबली

पूर्व तेज गेंदबाज को लगता है कि तीन साल पहले ब्रिस्टल बार में लड़ाई की घटना के बाद इस विश्व कप नायक के लिए चीजें बेहतर ही हुई हैं। पिछले साल स्टोक्स ने खुद कहा था कि उस घटना और उससे जुड़े मामले उनके लिए सबसे अच्छा सबक रहा जिसके कारण उनके करियर के 15 महीने खराब हुए और इनके बाद वो खुद को बेहतर बनाने में सफल रहे।

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज रवि बोपारा ने भी स्टोक्स के रवैये में शानदार बदलाव की बात की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बेन में निश्चित रूप से बदलाव हुआ है। उसने गलती की और उनसे काफी कुछ सीखा। वो अब मजबूत क्रिकेटर लगता है।’’

BCCI को उम्मीद- सोमवार को टी20 विश्व रद्द होने का ऐलान करेगी ICC

बोपारा ने कहा, ‘‘वो आक्रामक व्यक्तित्व वाला है और हमेशा से रहा है, यहां तक कि वो होटल के कमरे में प्ले स्टेशन भी खेल रहा होता है तो वो ऐसा ही होता है। लेकिन टीम में उसकी बतौर ऑलराउंडर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है, वो बल्ले और गेंद से प्रभाव डाल रहा है, इंग्लैंड के लिए मैच जीत रहा है और जब से इंग्लैंड ने उसे अपने मुख्य खिलाड़ी के तौर पर देखना शुरू किया है तब से उसका रवैया भी बदल गया है।’’

Editor's Pick