14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स साल 2017 आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे।

Edited By : Devbrat Bajpai |Oct 12, 2017, 07:16 PM IST

Published On Oct 12, 2017, 07:16 PM IST

Last UpdatedOct 12, 2017, 07:16 PM IST

बेन स्टोक्स © Getty Images
बेन स्टोक्स © Getty Images

बेन स्टोक्स पिछले कुछ दिनों से विवादों को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इन्हीं दिनों उन्होंने अपनी जिंदगी का एक अहम फैसला ले लिया है। दरअसल, वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। स्टोक्स की शादी की तारीख भी तय हो गई है। वह 14 अक्टूबर को अपनी मंगेतर क्लेयर राटक्लिफ के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के बाद रिसेप्शन एक 4 स्टार होटल में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि रिसेप्शन में 400 मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। स्टोक्स की इस शादी को ‘डिवाइन एंड स्प्रिचुअल’ के रूप में बताया गया है।

मौजूदा समय में इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक स्टोक्स अपनी मंगेतर के साथ पिछले 7 सालों से रिलेशनशिप में हैं। इस बात का खुलासा खुद राटक्लिफ ने एक ट्वीट के जरिए किया। उन्होंने 11 सितंबर को ट्वीट करते हुए लिखा, “आज से चार हफ्ते बाद मैं इस शख्स से शादी करुंगी।” इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोक्स की एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में स्टोक्स एक बच्ची के साथ हैं और अपनी पीठ पर बैग टांगे हुए हैं। [ये भी पढ़ें: हैदराबाद टी20: विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी की नजरें बड़े रिकॉर्ड्स पर]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

FOUR WEEKS TODAY…I marry this man! The man wearing a Little Mermaid backpack!

A post shared by Clare (@clarey11) on

 

गौरतलब है कि स्टोक्स को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों एक नाइट क्लब के बाहर उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इसका वीडियो जब वायरल हुआ तो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा स्टोक्स ने एक दिव्यांग लड़के का मजाक बनाया था जिसके बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद स्टोक्स की जमकर आलोचना हो रही थी लेकिन अब अब उसी वीडियो के मामले में स्टोक्स ने दोनों से माफी मांग ली है। स्टोक्स ने माफी मांगते हुए कहा, ”मैंने वो क्लिप देखने के बाद कई बार उसे कॉपी करने की कोशिश की। मुझे ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए था और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

Editor's Pick