add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड को औसत से बेहतर टीम बनाया...बेन स्टोक्स को मिला मोईन अली का सपोर्ट

मोईन अली ने कहा, भारत से बेन स्टोक्स का सामना कठिन विकेट पर था, बैजबॉल में हमेशा मौका होता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 8, 2024 2:39 PM IST

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने बेन स्टोक्स को अपना समर्थन दिया है. मोईन अली ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इंग्लैंड को बेहतरीन और मनोरंजक टीम बना दिया है.

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके मोईन ने कहा कि स्टोक्स को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने इंग्लैंड को औसत से बेहतर टीम बनाया. उन्होंने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, जो रूट और एलेस्टेयर कुक मेरे कप्तान रहे हैं लेकिन स्टोक्स अलग है, वह जिस तरह से खेल और टीम को आगे लेकर गया है, वह शानदार है, उसने इंग्लैंड को बेहतरीन और मनोरंजक क्रिकेट खेलने वाली टीम बनाया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

‘स्टोक्स खास कप्तान और खास खिलाड़ी’

मोईन ने इंग्लैंड की अति आक्रामक ‘बैजबॉल’ शैली का भी बचाव किया जिसकी इस समय काफी आलोचना हो रही है. उन्होंने कहा, हर कोई बैजबॉल के बारे में बात कर रहा है लेकिन वे इसमें अधिक विश्वास नहीं करते, वे इस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं, मुझे लगता है कि वह खास कप्तान और खास खिलाड़ी है. मोईन ने कहा, भारत से उनका सामना कठिन विकेट पर था, बैजबॉल में हमेशा मौका होता है. भारत के लिये यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया, टेस्ट क्रिकेट को आगे ले जाने की जरूरत है और बैजबॉल वही कर रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की तारीफ

आईपीएल में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले मोईन ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अप्रत्याशित रणनीतियों के कारण उनकी टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहता है. उन्होंने कहा, धोनी खास खिलाड़ी और खास कप्तान हैं, धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिये खेलने पर टीम कागजों पर मजबूत हो या कमजोर, जीतने का मौका हमेशा रहता है.