add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ब्रिस्टल पब विवाद को भुला एशेज और विश्व कप पर ध्यान देना चाहते हैं बेन स्टोक्स

इंग्लिश ऑलराउंडर स्टोक्स को दिसंबर में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट अनुशासन समिति के सामने पेश होना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 27, 2018 2:41 PM IST

बेन स्टोक्स को उम्मीद है प्रशंसक उन्हें पिछले साल ब्रिस्टल में एक पब के बाहर सड़क पर हुई झड़प की बजाय इंग्लैंड के ऑलराउंडर के रूप में याद रखेंगे। स्टोक्स को सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई लड़ाई के कारण कानूनी मामले का सामना करना पड़ा था। कोर्ट का कार्यवाही खत्म होने के बाद अब स्टोक्स को ईसीबी के सामने पेश होना है।

स्टोक्स को दिसंबर में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट अनुशासन समिति के सामने पेश होना है। स्टोक्स ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से पहले कोलंबो में बीबीसी से कहा, ‘‘अब मैं आगे की सोच रहा हूं। हमें विश्व कप और एशेज खेलना है और मेरा पूरा ध्यान उसी पर है। मैं पीछे मुड़कर देखने में विश्वास नहीं करता। भविष्य के बारे में सोच रहा हूं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने अपने कैरियर में कभी पीछे देखने में विश्वास नहीं किया । मैं ऐसे खिलाड़ी के रूप में याद रखा जाना चाहता हूं जिसने इंग्लैंड में क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ी।’’ स्टोक्स 6 नवंबर से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड स्क्वाड में शामिल हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट गॉले में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड स्क्वाड: जो रूट (कप्तान), कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, आदिल रशीद, जेम्स एंडरसन, सैम कर्रन, क्रिस वोक्स, जो डेन्ली, ओली स्टोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, रोरी बर्न्स, बेन फोक्स।

(एएफपी)