add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद बेन स्टोक्स पर दबाव बढ़ जाएगा'

पूर्व इंग्लिश कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का कहना है कि विश्व कप जीतने के बाद बेन स्टोक्स पर हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का दबाव रहेगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 17, 2019 12:45 PM IST

इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर उम्मीदों का भार बढ़ जाएगा। ऐसा कहना है पूर्व इंग्लिश कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का।

स्ट्रॉस का मानना है कि विश्व कप फाइनल में मैचविनिंग प्रदर्शन के बाद स्टोक्स इंग्लिश क्रिकेट फैंस के नायक बन गए हैं और ऐसे में उन पर दबाव बढ़ेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मंगलवार को दिए बयान में स्ट्रॉस ने कहा, “आगे बढ़ते हुए बेन की सबसे बड़ी मुश्किल होगी उसको मिलने वाली प्रशंसा। फ्रेडी (एंड्रयू फ्लिंटॉफ) के लिए ये सबसे बड़ा बोझ था (2005 एशेज के बाद)। कई बार वो इन उम्मीदों पर खरा उतरता जो कि शानदार था लेकिन आगे बढ़ते हुए जब भी आप खेलने उतरे हैं आप पर वो शख्स बनने का और ज्यादा दबाव रहता है।”

एशेज सीरीज में कनकशन सबस्टीट्यूट्स को इजाजत दे सकती है आईसीसी

स्टोक्स के लिए ये विश्व कप काफी खास था क्योंकि उन्हें ना केवल 2016 टी20 विश्व कप के आखिरी ओवर की कड़वी यादें मिटानी थी, बल्कि पिछले साल ब्रिस्टल में हुए पब विवाद के बाद अपनी छवि पर लगे दागों को भी मिटाना था। ब्रिस्टल विवाद के समय स्ट्रॉस इंग्लैंड टीम के डायरेक्टर थे और पूरे मामले के दौरान वो स्टोक्स और उनके परिवार के साथ थे।

इस बारे में उन्होंने कहा, “मुझे पुलिस स्टेशन में बेन का साथ वो समय याद है। मैंने उसकी पत्नी क्लेयर के साथ मिलकर उसके जेल से बाहर आने तक इंतजार किया। जो बात मुझे सबसे ज्यादा लगी वो था बाहर आने के तुरंत बाद दिखा उसका चरित्र। वो मेरे पास आया और कहा ‘मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी। मैंने आज जो किया उसके लिए माफी मांगता हूं’।”

‘उम्र से धोखाधड़ी करने वाले क्रिकेटरों पर लगे दो साल का बैन’

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “उस पल से, मुझे लगा कि ये उसके लिए अच्छा होने वाला है। ये समझना मुश्किल था कि वो किस ओर जाएगा। इस तरह के हादसों के बाद लोग दो दिशाओं में जा सकते हैं। ये कहना आसान है कि विश्व कप फाइनल में जो हुआ वो उसकी वापसी थी लेकिन मुझे लगता है कि ये क्रिकेट के एक बड़े स्टेज पर इंग्लिश क्रिकेट की प्रतिभा का प्रदर्शन था।”