- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ben Stokes will make a brilliant captain: Says Mark Wood
बेन स्टोक्स की कप्तानी को लेकर पेसर मार्क वुड ने दिया बड़ा बयान
स्टोक्स ने अभी प्रथम श्रेणी मैचों में भी कप्तानी नहीं की है
Published On Jul 02, 2020, 09:25 AM IST
Last UpdatedJul 02, 2020, 09:25 AM IST
Mark Wood @afp
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड को उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कप्तानी का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर शानदार भूमिका निभाएंगे।
बीसीसीआई के साथ मिलकर IPL खिलाड़ियों के लिए खेल मार्केटिंग का कोर्स कराएगा राजस्थान रॉयल्स
इंग्लैंड की विश्व कप की जीत के नायक स्टोक्स को जो रूट की जगह मंगलवार को पहले टेस्ट मैच के लिये कप्तान नियुक्त किया गया। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच नहीं खेल पाएंगे।
स्टोक्स ने अभी प्रथम श्रेणी मैचों में भी कप्तानी नहीं की है और वह आठ जुलाई से साउथम्पटन में होने वाले पहले टेस्ट मैच में पहली बार यह भूमिका निभाएंगे।
वुड ने बीबीसी में अपने कॉलम में लिखा है, ‘उसकी क्रिकेट पर बहुत अच्छी पकड़ है और भले ही उसे कप्तानी का खास अनुभव नहीं है, उसके साथ में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड जैसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे जिनसे वह सलाह ले सकता है।’
करार तभी खत्म होगा जब ऐसा करना VIVO नहीं बल्कि हमारे हित में होगा: BCCI
उन्होंने कहा, ‘स्टोक्स खिलाड़ियों को यह नहीं कहेंगे कि उन्हें क्या करना है। वह जानता है कि हर खिलाड़ी की भूमिका अलग होती है और वह उनके साथ उसी तरह से व्यवहार करेगा। वह बेहद ईमानदार है और इसलिए अगर कोई रणनीति के अनुसार नहीं चलता तो उससे सीधे तौर पर कहने से भी नहीं हिचकिचाएगा। वह शानदार भूमिका निभाएगा।’