- Home
- News
- Ben stokes wouldnot be my choice to lead england for west indies series says kevin pietersen 4078682
पीटरसन ने स्टोक्स के कप्तान बनाए जाने पर उठाए सवाल, बोले-मैं उनकी जगह इस खिलाड़ी को चुनता
विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए जो रूट की गैरमौजूदगी में बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया गया है
Published On Jul 08, 2020, 11:32 AM IST
Last UpdatedJul 08, 2020, 11:32 AM IST
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार यानी आज से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. मेजबान टीम के नियमित कप्तान जो रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में साउथैम्पटन टेस्ट में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे.
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर नियमित कप्तान रूट की गैर मौजूदगी में कप्तानी के लिए बेहतर पसंद होते. रूट अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे.
‘जो बटलर को मैंं कप्तान चुनता’
बेटवे ने पीटरसन के हवाले से कहा, ‘जो रूट की जगह मैं बेन स्टोक्स को कार्यवाहक कप्तान नहीं चुनता. मैं जोस बटलर को चुनता. स्टोक्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसके बारे में मैं पहले चर्चा कर चुका हूं. वह दर्शकों को पसंद करते हैं. वह परिस्थितियों में खुद को साबित करने वाले खिलाड़ी हैं. उनके अंदर काफी ऊर्जा है.’
उन्होंने कहा, ‘यह परिस्थिति चुनौतीपूर्ण होगी. लेकिन ऊर्जा नहीं होगी. यह कुछ ऐसा है जो खिलाड़ियों को खुद के लिए उत्पन्न करना होगा. वह टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी हैं. क्या सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हमेशा कप्तान के रूप में सबसे अच्छा विकल्प होता है? मुझे यकीन नहीं है.’
कोरोनावायरस के बाद पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हो रही है.