×

क्रिकेट मैदान में घायल हुआ क्रिकेटर, अस्पताल में भर्ती

इस साल की शुरुआत में क्रिकेटर अंकित केशरी की फील्डिंग के दौरान मौत हो गई थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 26, 2015 3:28 PM IST

बंगाली क्रिकेटर रितम पोरेल क्रिसमस त्योहार की शाम को एक क्लब मैच के दौरान घायल हो गए © Getty Images
बंगाली क्रिकेटर रितम पोरेल क्रिसमस त्योहार की शाम को एक क्लब मैच के दौरान घायल हो गए © Getty Images

एक बंगाली क्रिकेटर रितम पोरेल क्रिसमस त्योहार की शाम को एक क्लब मैच के दौरान घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पोरेल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं वह ईस्ट बंगाल क्लब की ओर भवानीपोर क्लब के खिलाफ ए एन घोष मेमोरियल ट्रॉफी 2015-16 के फाइनल मैच में खेल रहे थे। यह मैच प्रसिद्ध ईडेन गार्डन मैदान पर खेला जा रहा था। पोरेल शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। इस बीच बल्लेबाज प्रिनन दत्ता ने एक करारा शॉट लगाया और गेंद सीधे पोरेल के गले पर लगी। प्रहार की तेजी से पोरेल बिलबिला उठे और जमीन पर गिर गए। कुछ देर बाद पोरेल खुद उठे और मैदान के बाहर चले गए। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ये भी पढ़ें: मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 345/3

पोरेल बंगाल की टीम की ओर से 10 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं। उनके चोटिल होने के तुरंत बाद उन्हें पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी एमआरआई स्कैन करवाई गई। रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेटर खतरे से बाहर हैं। हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने अन्य टेस्ट करने के लिए उन्हें अस्पताल में रहने के लिए बोला है। इस घटना ने कुछ दिनों पहले युवा क्रिकेटर अंकित केशरी की दर्दनाक मौत की यादों को ताजा कर दिया है। अंकित केशरी की भी कुछ इसी तरह क्रिकेट मैदान पर मौत गई थी। केशरी के परिवार वालों ने क्रिकेटर की मौत का जिम्मेदार डॉक्टरों की लापरवाही को ठहराया था। यही कारण था कि इस बार मेडिकल टीम पूरी तरह से सक्रिय नजर आई। स्टेडियम के बाहर एक एंबुलेंस खड़ी थी और पोरेल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें: एलीट क्लब में शामिल होने वाले वॉर्नर 9वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

TRENDING NOW

इस साल की शुरुआत में क्रिकेटर अंकित केशरी फील्डिंग करने के दौरान साथी खिलाड़ी सुरेश मॉन्डेल से टकरा गए थे। संयोग से वह मैच भी दो टीमों ईस्ट बंगाल और भवानीपोर के बीच खेला जा रहा था। केशरी को पोरेल की तरह की पास के अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन वह बच नहीं पाए थे।