रणजी ट्रॉफी उपविजेता बंगाल टीम को अब नहीं मिली ईनाम राशि; मनोज तिवारी ने BCCI पर उठाए सवाल

रणजी ट्रॉफी विजेता सौराष्ट्र टीम को बुधवार को मिली दो करोड़ रुपये की ईनाम राशि।

Edited By : India.com Staff |Jun 19, 2020, 05:42 PM IST

Published On Jun 19, 2020, 05:42 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2020, 05:42 PM IST

पिछले साल खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में उप विजेता रहीं बंगाल टीम के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने बीसीसीआई की ओर से आने वाली ईनाम राशि में देरी को लेकर बोर्ड पर सवाल उठाए हैं।

सूत्रों की मानें तो भारतीय बल्लेबाज तिवारी ने गुरुवार को टीम के खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक में इस बारे में जानकारी मांगी। इस बैठक में टीम के कोच अरुण लाल और बाकी के सपोर्ट स्टाफ भी थे। तिवारी ने टीम के क्रिकेट संचालन मैनेजर जॉयदीप मुखर्जी के सामने ये सवाल रखा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बंगाल क्रिकेट संघ ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया था कि उन्हें अगले एक सप्ताह के अंदर उन्हें बीसीसीआई की तरफ से एक करोड़ की इनामी राशि मिल जाएगी।

इस मामले में जब सीएबी के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया से बात की गई तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, “संघ इस मामले में काम कर रहा है और यह प्रक्रिया पूरी होने के कगार पर है। अधिकारी इसके लिए अतिरिक्त काम कर रहे हैं। कुछ जानकारी और आंतरिक ऑडिट भेजी जानी है।”

उन्होंने कहा, “उम्मीद की जा सकती है कि एक या दो दिन में यह जानकारी बीसीसीआई के पास भेज दी जाएगी।महामारी के चलते, खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों के बाकी भुगतान हमारी प्राथमिकता है क्योंकि यही उनकी मुख्य आय है। मैं इसे लेकर आश्वस्त हूं कि इस मुद्दे को भी जल्दी से जल्दी सुलझा लिया जाएगा।”

वहीं साथ ही ये भी पता चला है कि इस सीजन की रणजी ट्रॉफी विजेता सौराष्ट्र को बुधवार को उसकी इनामी राशि दो करोड़ रुपये मिल चुकी है। सूत्र ने कहा, “सौराष्ट्र का भुगतान 17 जून को कर दिया गया है।”

Editor's Pick