IPL 2020 से पहले विराट कोहली बोले-इस तरह की शांति 4 साल पहले महसूस की थी

कोहली ने कहा कि वह और डिविलियर्स दोनों महसूस कर रहे है कि इस सत्र में कामयाबी मिल सकती है

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 07, 2020, 07:07 PM IST

Published On Sep 07, 2020, 07:07 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2020, 07:07 PM IST

Virat Kohli ipl @bcci (File Image)

रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल के 13वें एडिशन से पहले कहा है कि उन्होंने 4 साल पहले इस तरह की ‘शांति’ महसूस की थी। टीम में कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे चैम्पियन खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद आरसीबी पिछले तीन सत्र में प्लेआफ में भी जगह नहीं बना सकी । आखिरी बार टीम 2016 में फाइनल में पहुंची थी जिसमें कोहली ने चार शतक लगाये थे ।

भारतीय कप्तान ने आरसीबी के यूट्यूब शो ‘ बोल्ड डायरीज’ में कहा , ‘ 2016 आईपीएल का हिस्सा होना सुखद था । उसके बाद से यह सबसे संतुलित टीम है ।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने कहा कि वह और डिविलियर्स दोनों महसूस कर रहे है कि इस सत्र में कामयाबी मिल सकती है । उन्होंने कहा , ‘मैंने सत्र से पहले इस तरह की शांति कभी महसूस नहीं की। एबी भी यही महसूस कर रहे हैं और वह काफी इत्मीनान के साथ पूरी तरह फिट होकर आया है। मुझे लगता है कि जहां तक आईपीएल के माहौल का सवाल है तो मैं बेहतर और अधिक संतुलित महसूस कर रहा हूं ।’

जोस बटलर सीमित ओवरों में इंग्‍लैंड के अबतक के सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर: स्‍टुअर्ट ब्रॉड

कोहली ने कहा , ‘अतीत की चीजों को भुलाकर हम अपेक्षाओं के दबाव के बिना खेलेंगे । पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं । हमारे पास काफी हुनरमंद खिलाड़ी हैं और लोग उन्हें खेलते देखना पसंद करते हैं । यही वजह है कि टीम से इतनी अपेक्षायें भी हैं ’

उन्होंने कहा कि माइक हेसन को मुख्य कोच बनाना अच्छा फैसला रहा जो प्रबंधन और खिलाड़ियों के बीच सेतु का काम कर सकते हैं । एक टीम के रूप में आईपीएल में कामयाबी नहीं मिलने के बावजूद टीम प्रबंधन के भरोसे के दम पर कोहली क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं ।

काउंटी मैच के दौरान खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से मचा हड़कंप

उन्होंने कहा ,‘उन्हें चिंता है तो वह आकर बात कर सकते हैं । उन्हें इसका पूरा अधिकार है और सार्थक बातचीत का हमेशा स्वागत है ।’ कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मौरिस , आस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलीप के टीम में रहने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

आईपीएल इस साल दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेला जायेगा । कोहली ने कहा कि सभी स्थान आसपास होने से खिलाड़ियों के लिये आसानी हो जाएगी।

Editor's Pick