IND VS ENG: जैकब बेथेल के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, दूसरे टी20 में 4 विकेट से दी मात

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैड ने 4 विकेट से मुकाबले अपने नाम कर लिया है. जिसमें इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 76 रनों की शानदार पारी खेली. जिसकी वजह से मुकाबला इंग्लैंड की झोली में चला गया.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 04, 2026, 11:31 PM IST

Published On Jul 04, 2026, 11:31 PM IST

Last UpdatedJul 04, 2026, 11:31 PM IST

रवि बिश्नोई का एक महंगा ओवर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर भारी पड़ा. जहां इंग्लैंड ने शनिवार को दूसरे टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मेजबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे. जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था.

डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी नहीं दिखा सके कमाल

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए. 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. वैभव 10 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जबकि अभिषेक ने 24 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेहमान टीम ने 6 ओवरों में 65 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 65 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन की पारी खेली. जबकि ईशान 40 गेंदों में 6 चौकों के साथ 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा, तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से सैम करन ने 3 विकेट निकाले. जबकि जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

जैकब बेथेल बने जीत के हीरो

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड की टीम पारी की पहली ही गेंद पर फिलिप सॉल्ट (0) का विकेट गंवा चुकी थी. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर (0) भी पवेलियन लौट गए. इंग्लिश टीम ने महज 1 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला.

ब्रूक 15 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद बेथेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने टॉम बैंटन (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन, जबकि सैम करन (7) के साथ 46 रन जुटाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बेथेल 46 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 76 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. जबकि हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Editor's Pick