IND vs AUS: किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने खुद कर दिया सबकुछ साफ

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद साफ करते हुए सबको बता दिया है कि एडिलेड टेस्ट में वह भारत के लिए किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.

Edited By : Saurav Kumar |Dec 05, 2024, 02:34 PM IST

Published On Dec 05, 2024, 02:34 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2024, 02:34 PM IST

Rohit batting during a Test match

Rohit Sharma

Rohit Sharma on Batting Position: रोहित शर्मा ने आदर्श कप्तान की मिसाल पेश करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मध्यक्रम में खेलने का फैसला किया है जिसमें पहले टेस्ट में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम गुलाबी गेंद से अपने रिकॉर्ड में सुधार करने की कोशिश करेगी.

रोहित पितृत्व अवकाश के कारण पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने अब वापसी पर मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है ताकि अच्छी फॉर्म में चल रहे यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल पारी का आगाज कर सकें. इन दोनों ने पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में बड़ी शतकीय साझेदारी निभाई थी. शुभमन गिल भी अंगूठे की चोट से उबर कर इस मैच में वापसी करेंगे. रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि टीम हित में वह अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केएल राहुल एडिलेड में भी करेगे ओपनिंग

रोहित ने कहा,‘‘हम परिणाम चाहते हैं, हम सफल होना चाहते हैं. इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. मैं घर में उनकी बल्लेबाजी देख रहा था. राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार रहा. वह सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने का हकदार है.’’

उन्होंने कहा,,‘‘‘इसमें बदलाव करने की अभी कोई जरूरत नहीं है, भले ही भविष्य में चीजों में बदलाव हो सकता है. मेरे लिए निजी तौर पर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा लेकिन टीम हित सर्वोपरि है.’’ भारतीय टीम ने पर्थ में पहले टेस्ट मैच में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 रन की रिकॉर्ड जीत हासिल करके बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की. यह पहला अवसर नहीं है जबकि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर अच्छा प्रदर्शन किया हो. इससे पहले वह पिछले दो अवसरों पर भी ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर श्रृंखला में हरा चुका है.

एडिलेड टेस्ट के लिए टीम इंडिया तैयार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौर में एडिलेड में खेले गए दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी पहली पारी में 36 रन पर आउट हो गया थी लेकिन इसके बाद उसने अच्छी वापसी करके श्रृंखला जीती थी. इस बार भारतीय टीम पहले मैच में जीत से उत्साह से लबरेज है.

दिन-रात्रि टेस्ट मैच हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने अलग तरह की चुनौती पेश करेगा. गुलाबी गेंद से अतिरिक्त सीम मूवमेंट मिलता है और भारतीय बल्लेबाजों को इससे पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. ऑस्ट्रेलिया का दिन रात्रि टेस्ट मैच में रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उसने अभी तक घरेलू धरती पर जो 12 दिन रात्रि टेस्ट मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा लेकिन पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त झेलने के कारण इस बार उसकी टीम पर दबाव रहेगा.

रोहित ने 2019 से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभानी शुरू की थी जिससे उनके टेस्ट करियर को नई दिशा मिली लेकिन वह टीम हित में यहां महत्वपूर्ण फैसला कर सकते हैं. रोहित का बल्लेबाजी क्रम कुछ भी हो, वह बड़ा स्कोर बनाने के लिए बेताब होंगे क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और वह इसमें सुधार करना चाहेंगे. रोहित और गिल अंतिम एकादश में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह लेंगे. अंगूठे की चोट से उबर कर वापसी करने वाले गिल अभ्यास मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे. ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है जिससे वह प्रेरणा लेना चाहेंगे.

विराट और जायसवाल पर सबकी रहेंगी नजरें

पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे सकारात्मक पहलू जयसवाल और विराट कोहली के शतक रहे. यह दोनों बल्लेबाज अपनी उसी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. भारतीय गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना नहीं है. एडिलेड की पिच से हालांकि स्पिनरो को मदद मिलती रही है और विकेट का जायजा लेने के बाद उसकी स्थिति को देखकर रविचंद्रन अश्विन या रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है.

जहां तक ऑस्ट्रेलिया की बात है तो उसके लिए अपने प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म बड़ी चिंता का विषय है. अगर उसे श्रृंखला बराबर करनी है तो फिर स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. ऑस्ट्रेलिया की चिंता केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है. उसके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है जो लगभग 18 महीने में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे. वह लगातार ऑफ स्टंप से बाहर गेंदबाजी करने में माहिर हैं और इससे वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं.

Editor's Pick