add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने युवा पेसर खलील अहमद के बारे में कही ये बात

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने मुंबई वनडे में 3 विकेट चटकाए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 31, 2018 5:36 PM IST

भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण  ने कहा है कि टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कभी इतना अधिक मजबूत नहीं लगा और युवा खिलाड़ी खलील अहमद के शामिल होने से इसे और मजबूती मिली है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में अरूण ने कहा, ‘हमारे पास काफी अच्छी तेज गेंदबाजी चौकड़ी है। और साथ ही बैंच स्ट्रैंथ भी काफी मजबूत है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और खलील को तेज गेंदबाजी विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरूण ने खलील की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘ खलील काफी रोमांचक दावेदार नजर आता है। उसमें पैनापन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का कौशल है। वह काफी रोमांचक खिलाड़ी है।’

खलील ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में चौथे एकदिवसीय मैच में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसके कारण 378 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेहमान टीम 153 रन पर ढेर हो गई।

‘बैंच स्ट्रैंथ के कारण टीम मैनेजमेंट के लिए गेंदबाजों को रोटेट करना हुआ आसान’

बिना किसी खिलाड़ी का नाम लिए अरूण ने कहा कि तेज गेंदबाजी में बैंच स्ट्रैंथ के कारण टीम प्रबंधन के लिए गेंदबाजों को रोटेट करना और उनके काम के बोझ का प्रबंधन कर पाना आसान हो गया है।

गेंदबाजी कोच ने आलोचना का शिकार महेंद्र सिंह धोनी का भी बचाव करते हुए कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।

अरूण ने कहा, ‘ वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उसके स्ट्राइक करने की क्षमता को सभी देख सकते हैं। उसने पहले भी कई बार ऐसा किया है। वह काफी अनुभवी है और मुझे यकीन है कि मौके मिलने पर वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।’

‘फिटनेस साबित करना अनिवार्य’ 

यह पूछने पर कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में अंबाती रायुडू के प्रदर्शन को देखते हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट पर प्रदर्शन को अहमियत दी जाएगी, अरूण ने कहा कि फिटनेस साबित करना अनिवार्य है।

रायडू यो-यो टेस्ट में विफल रहने के कारण इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम से बाहर हो गए थे जिसके बाद उन्होंने मौजूदा सीरीज में वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले मैच में शतक जड़ा।

उन्होंने कहा, ‘ आजकल के कार्यक्रम को देखते हुए फिटनेस हमारे मुख्य बिंदुओं में से एक है। जो भी टीम में शामिल है उसे फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।’

भारत टीम का बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र था जिसमें गिने चुने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। युवा ऋषभ पंत इस दौरान जुटे प्रशंसकों के आकर्षण का केंद्र थे।

पंत के अलावा रायडू, लोकेश राहुल, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वेस्टइंडीज ने ट्रेनिंग नहीं करने का फैसला किया।

(इनपुट-भाषा)