add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कमाल कर दिया... T20I मैच में चटकाए आठ विकेट, इस गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

22 साल के गेंदबाज ने चार ओवर में एक मेडन के साथ सात रन देकर आठ विकेट लिए जिससे विरोधी टीम सिर्फ 45 रन के स्कोर पर ढेर हो गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 29, 2025 2:56 PM IST

Sonam Yeshey Eight wickets Haul: भूटान के स्पिनर सोनम येशे ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है.सोनम येशे पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने 26 दिसंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल की. 22 साल के गेंदबाज ने चार ओवर में एक मेडन के साथ सात रन देकर आठ विकेट लिए जिससे भूटान ने म्यांमार को 45 रन पर आउट कर दिया. इस मैच में भूटान ने नौ विकेट पर 127 रन बनाए थे. भूटान ने इस मैच को 82 रन से अपने नाम किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भूटान क्रिकेट ने एक्स पर पोस्ट किया, एक यादगार स्पेल. सोनम येशे ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके चार ओवर में सात रन देकर आठ विकेट लिए और इस तरह से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

स्याजरुल इद्रस और अली दाऊद का रिकॉर्ड पीछे छूटा

किसी भी गेंदबाज ने किसी भी तरह के टी20 मैच में आठ विकेट लेने का कारनामा नहीं किया था. इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मलेशिया के तेज गेंदबाज स्याजरुल इद्रस के नाम था, जिन्होंने 2023 में चीन के खिलाफ आठ रन देकर सात विकेट लिए थे. इनके अलावा बहरीन के अली दाऊद ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट लिए हैं. उन्होंने इस साल की शुरुआत में भूटान के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे.

टी-20 मैच में दो गेंदबाजों ने लिए हैं सात विकेट

टी20 मैचों की बात करें तो नीदरलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन ने 2019 में लीसेस्टरशर की तरफ से बर्मिंघम बियर्स के खिलाफ 18 रन देकर सात विकेट जबकि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने इस साल के शुरू में दरबार राजशाही के लिए खेलते हुए ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट चटकाए थे.