This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पापा बने Bhuvneshwar Kumar, पत्नी नुपुर ने बेटी को दिया जन्म
भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपुर ने आज दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी पहली संतान को जन्म दिया.
Written by India.com Staff
Last Published on - November 24, 2021 4:13 PM IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है. 31 वर्षीय भुवी पहली बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी नुपुर नागर ने बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया. नुपुर इस अस्पताल में अपनी पहली संतान के जन्म के लिए मंगलवार को ही यहां भर्ती हुई थीं.
अपनी बिटिया के जन्म के वक्त भुवी उनके साथ मौजूद नहीं थे. वह अपने क्रिकेट कार्यक्रम के चलते घर से दूर हैं, हालांकि गुरुवार तक वह अपने गृह नगर मेरठ पहुंचकर परिवार से जुड़ जाएंगे. हालांकि नुपुर के साथ इस वक्त भुवनेश्वर की मां इंद्रेश और बहन रेखा साथ ही थीं. हालांकि इस कपल ने माता-पिता बनने की यह जानकारी अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है.
TRENDING NOW
बता दें भुवी की बेटी का जन्म उनकी शादी की सालगिरह के एक दिन बाद हुआ है. इस कपल ने 4 साल पहले साल 2017 में 23 नवंबर को ही शादी की थी. भुवी के पिता बनने की खबर फैलते ही उन्हें शुभकामनाएं संदेश मिलने शुरू हो गए हैं. भुवी और टीम इंडिया के सभी फैन्स सोशल मीडिया पर उनकी नवजात बेटी के तस्वीर के साथ यह खबर जानने को उत्सुक हैं.
हाल ही में यह तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज का हिस्सा था. तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए. भुवी के परिवार के लिए बीते कुछ महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं. इस साल मई में उनके पिता का देहांत हो गया था.
