add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

04 ओवर, 20 डॉट बॉल, भुवनेश्वर कुमार की खतरनाक बॉलिंग के आगे पस्त हुए बल्लेबाज

काशी रुद्रा की टीम 20 ओवर में महज 111 रनों पर ढेर हो गई. भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाली लखनऊ फाल्कन्स ने नौ विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 7, 2024 10:17 AM IST

Bhuvneshwar Kumar bowled 20 dots in four over: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस समय यूपी टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं. यूपी फाल्कन्स का हिस्सा भुवनेश्वर कुमार ने शुक्रवार को काशी रुद्रा के खिलाफ मैच में कहर बरपा दिया. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन के साथ सिर्फ चार रन दिए.

भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर के स्पेल में 20 गेंदे डॉट फेंकी. उनकी खतरनाक गेंदबाजी से उनकी टीम यूपी फाल्कन्स ने इस मैच को नौ विकेट से अपने नाम किया. काशी रुद्रा की टीम 20 ओवर में महज 111 रनों पर ढेर हो गई. भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाली लखनऊ फाल्कन्स ने समर्थ सिंह के अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को महज 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

लखनऊ फाल्कन्स को दिलाई जीत

काशी रुद्रा की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. भुवनेश्वर कुमार की सधी हुई गेंदबाजी के आगे काशी रुद्रा के बल्लेबाज असहाय नजर आए. भुवनेश्वर कुमार ने शिकंजा कसा और अभिनंदन सिंह (03/31) और किशन कुमार सिंह (03/11) ने विकेट चटकाए, जिससे काशी रुद्रा की टीम 20 ओवर में 111 रन पर सिमट गई. प्रिंस यादव ने 33 रन और घनश्याम उपाध्याय ने 25 रन बनाए, इसके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. लखनऊ फाल्कन्स ने समर्थ सिंह के 47 गेंद में नाबाद 55 रन और विपराज निगम के 21 गेंद में नाबाद 26 रन की मदद से 13.5 ओवर में जीत हासिल की. पार्थ ने 20 रन बनाए.

साल 2022 में भुवनेश्वर ने भारत के लिए खेला था आखिरी टी-20 मैच

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेला था. यूपी टी-20 लीग में इस प्रदर्शन से उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के लिए दरवाजा खटखटाया है. भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए 87 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 90 विकेट लिए हैं.