• Home
  • News
  • Bhuvneshwar Kumar creates History with Ayush Mhatre wicket in IPL Pacers with Most wickets in IPL history

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, आईपीएल में बनाया सबसे बड़ा कीर्तिमान

भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे का विकेट हासिल किया, इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 05, 2026, 10:14 PM IST

Published On Apr 05, 2026, 10:14 PM IST

Last UpdatedApr 05, 2026, 10:14 PM IST

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar creates History: आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में दूसरे ही ओवर में आयुष म्हात्रे का विकेट अपने नाम किया, इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे बड़ा कीर्तिमान बनाया है. वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल (224) के बाद वह दूसरे गेंदबाज भी हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट

Bhuvneshwar Kumar IPL Wickets
Bhuvneshwar Kumar IPL Wickets

01. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने पुणे वारियर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के लिए खेलते हुए 192 मैच में 200 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने दो बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Jasprit Bumrah Ipl records
Jasprit Bumrah Ipl records

02. जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर है. उन्होंने 147 मैच में 183 विकेट चटकाए हैं. बुमराह के नाम भी आईपीएल में दो फाइव विकेट हॉल है.

dwayne-bravo
dwayne-bravo

03. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 162 मैच में उनके नाम 183 विकेट है.

lasith-malinga
lasith-malinga

04. लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 122 मैच में 170 विकेट चटकाए थे. उन्होंने एक फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है.

Harshal-Patel
Harshal-Patel

05. हर्षल पटेल

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. हर्षल पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 121 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 151 विकेट है.

Editor's Pick