• Home
  • News
  • Bhuvneshwar Kumar Praised Batter After RCB beat CSK in IPL 2026

IPL 2026, CSK vs RCB: चेन्नई के खिलाफ इतिहास रचने वाले भुवी ने किसे दिया क्रेडिट

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. और इस वजह से गेंदबाजी में उनका काम आसान सा हो गया. भुवी ने 3 विकेट लिए. और आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर लिए.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 06, 2026, 02:40 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 02:40 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 02:40 PM IST

bhuvneshwar kumar completed 200 ipl wickets

Bhuvneshwar Kumar becomes first pacer to take 200 wickets in IPL

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला हुआ. RCB ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में CSK को 43 रनों से हराया. आरसीबी की जीत में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से अहम भूमिका निभाई. भुवनेश्वर ने कहा कि बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए काफी हद तक काम आसान कर दिया.

भुवनेश्वर ने की बल्लेबाजों की तारीफ

CSK के खिलाफ मिली जीत के बाद भुवनेश्वर ने कहा, ‘जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की उससे चीजें आसान हो गईं. हालांकि, जब हमने गेंदबाजी की, तो कुछ गेंदें रुककर आईं और अचानक कुछ ऐसे शॉट्स लगे, जिनसे लगा कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट है. हालांकि, फिर भी हम अपनी बुनियादी बातों पर टिके रहे, जिनके बारे में हमने बात की थी. मेरा मतलब है कि हम पिछले साल से ही इस बारे में बात कर रहे हैं. हम अपने प्लान पर टिके रहे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे, प्रशांत वीर और नूर अहमद का विकेट अपने नाम किया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 3 विकेट निकाले.

अपनी गेंदबाजी पर क्या बोले भुवनेश्वर

भुवनेश्वर ने गेंद को पिच पर पटकने के प्लान को लेकर कहा, “हां, मैंने ऐसा किया. इसका कारण मुझे लगता है कि विकेट से ज्यादा मैदान था. इसलिए मुझे क्रैम्प भी हो रहे थे. मुझे लगता है कि इसी वजह से मैंने अपनी योजना को सरल रखा. सबसे अच्छी बात यह है कि हम अपनी बुनियादी बातों पर टिके हुए हैं, जिनके बारे में हम मीटिंग में बात करते हैं, खासकर किसी विरोधी टीम के खिलाफ. मैंने जैसा पहले भी कहा कि यह बचाव करने या गेंदबाजी करने के लिए कोई बहुत बड़ा मैदान नहीं है, लेकिन जिस तरह से हम चीजें कर रहे हैं, जिस तरह से हम तैयारी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उसका नतीजा अच्छा निकल रहा है.’

टिम डेविड ने खेली कमाल की पारी

भुवनेश्वर कुमार ने टिम डेविड की धमाकेदार पारी की भी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि डेविड की पारी को देखकर हम यह नहीं समझ पा रहे थे कि खुश हों या फिर चिंतित, क्योंकि दूसरी पारी में हमें भी गेंदबाजी करनी थी. टिम डेविड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick