×

भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में शामिल

शमी की चोट भुवी के लिए भाग्यशाली साबित हुई और उनकी टीम में वापसी हो गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 11, 2016 12:39 PM IST

भुवनेश्वर कुमार © Getty Images
भुवनेश्वर कुमार © Getty Images

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा जब उसके प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। शमी के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण 9 महीनों बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले शमी को नसों में खिचाव के कारण बाहर होना पड़ा। आपको बता दें कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 अभ्यास मैच से पहले उन्हें नसों में खिचाव की दिक्कते आ रही थी। इस चोट के चलते 25 वर्षीय शमी अभ्यास मैच में गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद शमी को टीम से बाहर होना पड़ा। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में पर्दापण कर सकते हैं बरेंदर स्रान

इसके बाद भुवी रविवार को ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। टीम इंडिया के स्विंग किंग भुवी ने 55 वनडे में 60 विकेट हासिल किए हैं। आपको बता दें शमी को‍ विश्व कप के दौरान घुटने की चोट लगी थी और उन्होंने दर्द के बावजूद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। शमी के घुटने की सर्जरी हुई और इसके चलते वे 8 महीनों तक क्रिकेट मैदान से दूर रहे थे। उन्होंने दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मैदान पर वापसी की और हैदराबाद के खिलाफ इस महीने की शुरुआत में 18 रनों पर 3 विकेट लिए थे। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम ने वॉर्म अप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 64 रनों से हराया

TRENDING NOW

टीम ‍इंडिया के पास तेज गेंदबाजों के रूप में ईशांत शर्मा, उमेश यादव और बरिंदर स्रान मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते भुवी को टीम से बाहर किया गया था। शमी की चोट उनके लिए भाग्यशाली साबित हुई और उनकी टीम में वापसी हो गई। मो. शमी का टीम से बाहर होना टीम मैनेजमेंट के लिए परेशानी की वजह हो सकती है। पहले दो वनडे मैचों में वाका (पर्थ, 12 जनवरी) और गाबा (ब्रिसबेन, 15 जनवरी) पर उछालभरी पिच की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में ईशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और टीम के नए तेज गेंदबाज बरिंदर स्रान की यकीनन जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।