add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भुवनेश्वर कुमार की 6 साल बाद धमाकेदार वापसी, रणजी में 5 विकेट से मचाई सनसनी

रणजी ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार ने धमाकेदार वापसी कर सभी को चौंका दिया है. भुवी ने बंगाल के टॉप आर्डर को तहस-नहस करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए,

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - January 12, 2024 6:07 PM IST

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 साल बाद शानदार वापसी कर सनसनी मचा दी है. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी और बंगाल के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में पहले ही दिन भुवनेश्वर ने स्विंग के जादू से आधी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. भुवी दिन का खेल खत्म होने तक 13 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बंगाल के गेंदबाज अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे और उत्तर प्रदेश को केवल 60 रन पर ढेर कर दिया. UP की ओर से समर्थ सिंह (13), आर्यन जुयाल (11) और कप्तान नितीश राणा (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बंगाल के गेंदबाज अपने कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे और उत्तर प्रदेश को केवल 60 रन पर ढेर कर दिया. UP की ओर से समर्थ सिंह (13), आर्यन जुयाल (11) और कप्तान नितीश राणा (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सके.

भुवी ने गेंद से बरपाया कहर

तेज गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि सूरज जयसवाल ने तीन और इशान पोरेल ने दो विकेट लिए. इसके जवाब में, बंगाल के बल्लेबाजों ने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया और दिन का अंत 95/5 पर किया. श्रेयांश घोष 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सौरव पॉल ने 13 रन बनाये. उत्तर प्रदेश की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने बंगाल की बल्लेबाजी लाइनअप में कहर बरपाया.