- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bhuvneshwar kumar’s answer on MS Dhoni’s last match question
महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी मैच के सवाल पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया जवाब
मीडिया के सवाल पर भुवनेश्वर ने पूछा, ''आपको कैसे पता महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी मैच है।''
Published On Mar 07, 2019, 03:16 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2019, 03:16 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से पहले मीडिया से बात करने पहुंचे। मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं कि रांची में महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम वनडे हो सकता है। इस सवाल पर भुवी ने पलटकर रिपोर्टर से ही सवाल कर लिया ”आपको कैसे पता, उनका आखिरी मैच है यहां”।
रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले दो मैच में आराम दिए जाने के बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। गुरुवार को वह मीडिया के सवालों का जवाब देने पहुंचे थे।
पढ़ें:- जीत की हैट्रिक से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारतीय टीम
महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी मैच पर सवाल किए जाने पर भुवी ने जवाब में सवाल कर लिया। उन्होंने कहा, ”लेकिन, आपको कैसे पता इनका आखिरी मैच है यहां।”
रिपोर्टर ने कहा, ”मैंने बताया वर्ल्ड कप से पहले आखिरी मैच है यहां”। इसके बाद भुवी ने जवाब में कहा, ”आपको पता है की लंबे-लंबे छक्के मारते हैं वो, अपने नाम की तरह ही वह छक्के मारे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।”
पढ़ें:- धोनी ने ‘ड्राइवर’ बनकर रांची में किया टीम इंडिया का स्वागत
इस बात को सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
धोनी के वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटने के सवाल पर भुवी ने कहा, ”बहुत फायदा होगा, आपको पता है, जब वो खेलते हैं तो टीम को कहीं से भी जिता देते हैं, किसी भी हालात से। तो बहुत जरूरी है, उनका फॉर्म में होना या किसी भी बल्लेबाज का फॉर्म में होना। खासकर जब वो फॉर्म में होते हैं तो उपर के साथ तो खेलते ही हैं और जब लोअर ऑर्डर आता है, तो उनको पता है कैसे उन्हें खिलाना है। विश्व कप के लिए काफी जरूरी है उनका अनुभव, उनका फॉर्म में होना।”