वीडियो: बिग बैश लीग में बड़ा हादसा, बेन रोहरर के कंधे पर लगी गेंद

कैलम फर्ग्युसन का सीधा शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े रोहरर के कंधे पर लगा

Edited By : Anoop Dev Singh |Dec 27, 2017, 04:20 PM IST

Published On Dec 27, 2017, 04:20 PM IST

Last UpdatedDec 27, 2017, 04:20 PM IST

बेन रोहरर © Getty Images
बेन रोहरर © Getty Images

बुधवार को बिग बैश लीग के ब्रिसबेटन हीट और सिडनी थंडर के मुकाबले में बेन रोहरर को चोट लग गई। सिडनी थंडर की पारी के दौरान बेन रोहरर के कंधे पर गेंद लग गई और टीम की बल्लेबाजी के बाद वो फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे। घटना 17वें ओवर की है जब तेज गेंदबाज लेलर की गेंद पर कैलम फर्ग्युसन ने करारा शॉट खेला जो सीधे रोहरर के कंधे पर जा लगा। फर्ग्युसन का शॉट इतना तेज था कि बेन रोहरर को हटने तक का मौका नहीं मिला।

बेन रोहरर के गेंद लगने के बाद खेल कुछ देर रोकना पड़ा। मैदान पर फीजियो भी आए लेकिन बेन रोहरर ने क्रीज पर ही रहने का फैसला किया। हालांकि पारी खत्म होने के बाद उनकी मेडिकल रिपोर्ट आई जिसके मुताबिक गेंद उनकी कॉलर बोन पर लगी थी जो कि सूज गया था। बेन रोहरर के कंधे पर काफी दर्द हो रहा था हालांकि उनका कंधा टूटा नहीं। वैसे बेन रोहरर फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। बेन रोहरर लीग में आगे खेल पाएंगे या नहीं ये बात अभी तक पुख्ता नहीं हुई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/video-ms-dhoni-attends-salman-khan-birthday-party-after-virat-kohlis-reception-673730″][/link-to-post]

सिडनी थंडर की बल्लेबाजी
बारिश के चलते सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट का मुकाबला 17 ओवर का हुआ। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने थंडर की टीम उतरी। थंडर ने कप्तान शेन वॉटसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर 17 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। वॉटसन ने 34 गेंद में 56 रनों की पारी खेली। कैलम फर्ग्युसन ने भी अहम 37 रन बनाए। ब्रिसबेन हीट के लिए लेग स्पिनर शादाब खान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लेलर ने 2- 2 विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick