बिग बैश लीग: राशिद खान की फिरकी की आगे ढेर हुई ब्रैंडन मैक्कुलम की टीम
बीबीएल के 12वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर ने ब्रिसबेन हीट को 56 रनों से हराया।
Published On Dec 31, 2017, 04:51 PM IST
Last UpdatedDec 31, 2017, 04:51 PM IST
राशिद खान © Getty Images
अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान बिग बैश लीग में भी धमाल मचा रहे हैं। राशिद की शानदार गेंदबाजी की मदद से आज बिग बैश के 12वें लीग मैच में एडिलेड स्ट्राइकर ने ब्रिसबेन हीट को 56 रनों से हराया। ब्रैंडन मैक्कुलम की टीम राशिद की स्पिन गेंदों के सामने टिक ही नहीं पाई। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट की ओर से सबसे ज्यादा 23 रन कैमरून गैनन ने बनाए। वहीं आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान मैक्कुलम ने भी केवल 15 रनों की पारी खेली।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-and-pakistani-players-sharing-a-laugh-after-champions-trophy-final-is-iccs-most-shared-moment-of-2017-674721″][/link-to-post]
टॉस जीतकर स्ट्राइकर के कप्तान ट्रेविस हेड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 14 के स्कोर पर पहला विकेट खोने के बाद जैक वेदरलैंड ने कप्तान के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन ब्रिसबेन के गेंदबाजों यासिर शाह और जॉश लेलर ने साझेदारी को बनने नहीं दिया। लेलर ने पांचवें ओवर में दैक को बोल्ड किया। आठवें ओवर में यासिर ने कप्तान हेड को 13 रन पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। कॉलिन इंग्राम (23), जेक लेहमान (22) के बीच एक साझेदारी बनी। जिसके बाद माइकल नसीर की 40 रनों की तेज तर्रार पारी की मदद से एडिलेड स्ट्राइकर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 का स्कोर बनाया। यासिर शाह ने 2 और जॉश ने कुल तीन विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ब्रिसबेन हीट टीम कभी मैच में आ ही नहीं पाई। पहले ओवर में जिमी पियरसन के ट्रैविस हेड के ओवर में आउट होने के बाद राशिद खान ने धमाकेदार बल्लेबाज क्रिस लिन को शून्य पर चलता किया। तीसरे ओवर में बिली स्टेनलाक ने जो बर्न्स को कैच आउट करवाया। एलेक्स रॉस भी चौथे ओवर में माइकल नसीर का शिकार बने। वहीं बेन कटिंग भी केवल 14 रन बनाकर बेन लॉफलिन के ओवर में आउट हो गए।
एक छोर से संघर्ष कर रहे कप्तान मैक्कुलम 15 रन बनाकर 11वें ओवर में नसीर के गेंद पर कैच आउट हो गए। कैमरून गैनन से 23 रनो की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 16.2 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। दो विकेट लेकर 40 रनों की पारी खेलने वाले माइकल नसीर मैन ऑफ द मैच रहे।