- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Big Bash League 2017-18: Brisbane Heat vs Sydney Thunder Match Preview
बिग बैश लीग 2017-18: सीजन का पहला मैच खेलेंगे क्रिस लिन, पूरे करेंगे 100 छक्के!
दोपहर 1.40 बजे ब्रिसबेन हीट और सिडनी थंडर का मुकाबला
Published On Dec 27, 2017, 12:28 PM IST
Last UpdatedDec 27, 2017, 12:28 PM IST

बिग बैश लीग के फैंस को जिस खिलाड़ी का इंतजार था आखिरकार वो आज(बुधवार) मैदान पर उतरने वाला है। हम बात कर रहे हैं क्रिस लिन की जो पूरी तरह फिट हो गए हैं और आज वो सिडनी थंडर के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं। क्रिस लिन कंधे और पांव की मांसपेशियों में चोट के चलते पहले दो मैच नहीं खेले थे, मगर गाबा में अब क्रिस लिन का बल्ला गरजने को तैयार है। क्रिस लिन अगर इस मुकाबले में चल जाते हैं और 6 छक्के लगा देते हैं तो वो बिग बैश इतिहास में 100 छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। लिन के नाम अभी 94 छक्के हैं और सिडनी थंडर के खिलाफ वो आसानी से इस कारनामे को अंजाम दे सकते हैं।
ब्रिसबेन हीट मजबूत, सिडनी थंडर में भी दम
ब्रिसबेन हीट बिग बैश लीग की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है। हालांकि उसने दो मैचों में एक मैच जीता है और पिछला मैच गंवाया है, लेकिन फिर भी इस टीम में ब्रैंडन मैक्कलम, क्रिस लिन, जो बर्न्स जैसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी विरोधी को धराशायी कर सकते हैं। सिडनी थंडर भी स्टार खिलाड़ियों से भरी है। शेन वॉटसन, जोस बटलर जैसे बड़े बल्लेबाज इस टीम को मजबूती देते हैं। इस टीम को भी मौजूदा सीजन में एक जीत और एक हार मिली है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/steven-smith-completes-500-runs-in-the-ashes-2017-18-673695″][/link-to-post]
Yep. He’s back! #bashbros #BBL07 pic.twitter.com/x4ULDIYGPb
— KFC Big Bash League (@BBL) December 27, 2017
कौन-किस पर भारी?
पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो ब्रिसबेन हीट, सिडनी थंडर पर भारी पड़ी है। ब्रिसबेन ने 4 और सिडनी थंडर सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। बिग बैश इतिहास में सिडनी थंडर ब्रिसबेन को एक ही मैच हरा सकी है। हालांकि टी20 मुकाबले में कोई टीम फेवरेट नहीं होती, क्योंकि खेल कभी भी किसी भी ओर पलट सकता है। वैसे इस मुकाबले पर खराब मौसम की मार पड़ सकती है। शाम को बारिश की आशंका है, देखना ये है कि ये मुकाबला 20-20 ओवर का होता है या नहीं।