Big Bash League 2018-19: डार्सी शॉर्ट के अर्धशतक से जीता होबार्ट हरिकेंस

सिडनी सिक्‍सर्स ने 162 रन का लक्ष्‍य दिया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 04, 2019, 05:18 PM IST

Published On Jan 04, 2019, 05:18 PM IST

Last UpdatedJan 04, 2019, 05:18 PM IST

DArcy-Short © Getty Images (file image)

सलामी बल्‍लेबाज डार्सी शॉर्ट (64) की अर्धशतकीय पारी के बाद जॉर्ज बेली की 17 गेंदों पर खेली गई तेजतर्रार 30 रन की पारी के दम पर होबार्ट हरिकेंस ने बिग बैश लीग के तहत खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से पराजित कर दिया।

सिडनी सिक्‍सर्स की ओर से रखे गए 162 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस टीम ने 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर विजयी रन हासिल कर लिया। होबार्ट हरिकेंस की ओर से शॉर्ट ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 42 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड सेकर से ‘मतभेदों’ के दावे को किया खारिज

कप्‍तान मैथ्‍यू वेड 15 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेली ने 2 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से तेजतर्रार 30 रन बनाए। डूलन ने 23 गेंदों पर 26 रन का योगदान दिया जबकि मिलेंको 12 रन पर नाबाद लौटे।

सिडनी सिक्‍सर्स की ओर से सीन एबोट ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए।

इससे पहले होबार्ट हरिकेंस के कप्‍तान ने टॉस जीतकर सिडनी सिक्‍सर्स को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सिडनी सिक्‍सर्स ने डेनियल ह्रयूज के 40 गेंदों पर खेली गई 61 रन की पारी की बदौलत 8 विकेट पर 161 रन बनाए।

पढ़ें: ’90 पर पहुंचकर नर्वस था क्योंकि विंडीज के खिलाफ 92 रन पर आउट हुआ था’

कप्‍तान मोजेज हेनरिक्‍स ने 24 गेंदों पर 31 रन बनाए वहीं टॉम कर्रन ने 19 रन का योगदान दिया। होबार्ट हरिकेंस की ओर से जेम्‍स फॉकनर और जोहान बोथा ने 3-3 विकेट लिए वहीं एक विकेट जोफ्रा आर्चर के खाते में गया।

Editor's Pick