BBL ने पहली बार लिया यह फैसला, चेन्नई में होगी सीजन की शुरुआत, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) भारत आ रही है. साल 2026-27 के सीजन का पहला मैच भारत के चेन्नई में खेला जाएगा. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम पर 12 दिसंबर को यह मुकाबला खेला जाएगा. PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने किया ऐलान मेलबर्न रेनेगेड्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन पर्थ...

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 10, 2026, 10:16 AM IST

Published On Jul 10, 2026, 10:16 AM IST

Last UpdatedJul 10, 2026, 10:16 AM IST

भारत में होगा बीबीएल का मैच (फोटो-एक्स)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) भारत आ रही है. साल 2026-27 के सीजन का पहला मैच भारत के चेन्नई में खेला जाएगा. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम पर 12 दिसंबर को यह मुकाबला खेला जाएगा.

PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने किया ऐलान

मेलबर्न रेनेगेड्स का मुकाबला मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा. यह पहला मौका होगा जब बीबीएल का कोई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा. चेन्नई में होने वाले इस मैच में रेनेगेड्स मेजबान टीम की भूमिका निभाएगी. इस मैच की लाइव कॉमेंट्री और टेलिकास्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया के दो चैनल अपनी ब्रॉडकास्टिंग टीम को भारत भेजेंगे. ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ इस मैच का लाइव प्रसारण भारत में ‘जियोस्टार’ करेगा. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत में कब और कहां खेला जाएगा BBL का मैच

यह पहला मौका होगा जब भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का कोई मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, बिग बैश लीग का भारत में आयोजन करने से बीबीएल की लोकप्रियता में और इजाफा होगा और दर्शकों की संख्या भी बढ़ेगी. 12 दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार, यह मैच दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा. वहीं ऑस्ट्रेलियन ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम यानी AEST के हिसाब से रात 8 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा.

CA ने बताई भारत में मैच करवाने की अहमियत

बिग बैश लीग के महाप्रबंधक एलिस्टेयर डॉब्सन ने इस खास पहल को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम बताया. उन्होंने कहा, ‘भारत में हमारे खेल को हमेशा से शानदार समर्थन और मजबूत जुड़ाव मिला है. यह मुकाबला दोनों देशों की सरकारों के बीच की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है. क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को जोड़ने का एक बेहतरीन जरिया भी है. हमें उम्मीद है कि यह मैच ऑस्ट्रेलिया की किसी भी घरेलू खेल प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला मुकाबला साबित होगा.’

भारत क्यों आ रहा है BBL

उन्होंने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में कई बार यह पूरी तरह महसूस नहीं किया जाता कि भारत समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में बिग बैश लीग (बीबीएल) की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हमें उम्मीद है कि भारत में मैच आयोजित करने से लीग और उसकी टीमों को लेकर दर्शकों की रुचि और लोकप्रियता में और इजाफा होगा. यह कदम प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद करेगा.’

FAQ

Q1. बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
A. बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

Q2. BBL 2026-27 के पहले मैच में कौन-सी टीमें आमने-सामने होंगी?
A. पहले मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें भिड़ेंगी.

Q3. BBL का पहला मैच भारत में होना क्यों खास है?
A. बिग बैश लीग के इतिहास का पहला मुकाबला होगा, जो ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाएगा.

Q4. BBL 2026-27 का उद्घाटन मैच कब खेला जाएगा?
A. उद्घाटन मुकाबला 12 दिसंबर 2026 को चेन्नई में खेला जाएगा.

Q5. भारत में BBL के पहले मैच के आयोजन का ऐलान किसने किया?
A. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान इस ऐतिहासिक मुकाबले का ऐलान किया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick