add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BBL: डंक के अर्धशतक और स्‍टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन से मिली जीत

एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की 10 मैचों में ये छठी हार है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 23, 2019 1:44 PM IST

सलामी बल्‍लेबाज बेन डंक (72) और मार्कस स्‍टोइनिस (53) की अर्धशतकीय पारी की मदद से मेलबर्न स्‍टार्स ने एडिलेड स्‍ट्राइकर्स को 44 रन से हराकर बिग बैश लीग (बीबीएल) टी-20 टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

पढ़ें: जब नेपियर वनडे में अंपायर शान जार्ज ने किया मैच रोकने का फैसला

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्‍लेन मैक्‍सवेल की कप्‍तानी वाली मेलबर्न स्‍टार्स टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए थे। स्‍टार्स की ओर से डंक ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 53 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्‍के लगाए जबकि स्‍टोइनिस ने 45 गेंदों पर 3 चौके जड़े।

पढ़ें: डरबन वनडे हार के बादे बोले सरफराज-हमारे पास जीतने का मौका था

पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए। एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की ओर से राशिद खान ने एक विकेट लिया।

168 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी कॉलिन इंग्राम की अगुवाई वाली एडिलेड स्‍ट्राइकर्स टीम 19.4 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से जेक लेहमन ने सबसे अधिक 40 रन बनाए जबकि ओपनर एलेक्‍स कैरी ने 23 गेंदों पर 30 रन बनाए।

TRENDING NOW

एडिलेड स्‍ट्राइकर्स के सिर्फ चार बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से तेज गेंदबाज लियाम प्‍लंकेट, मार्कस स्‍टोइनिस और ड्वेन ब्रावो ने तीन-तीन विकेट लिए।

एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की 10 मैचों में ये छठी हार है। स्‍ट्राइकर्स टीम 8 अंकों के साथ आठ टीमों की प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर है जबकि मेलबर्न स्‍टार्स के 10 मैचों से 10 अंक हैं और टीम चौथे स्‍थान पर है।