add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, बिग बैश लीग में अब 56 की जगह 40 मैच खेले जाएंगे

कार्यक्रम लंबा होने के कारण आलोचना भी होती रही है. टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा जुलाई में किए जाने की संभावना है जबकि प्रतियोगिता दिसंबर में शुरू होगी. 

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - May 12, 2023 4:05 PM IST

ब्रॉडकास्टर्स से हुए अनुबंध के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग को छोटा करने का निर्णय किया है. अब बीबीएल में 56 मुकाबलों के बजाय कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे, इससे हर टीम अब सिर्फ़ 10 मैच खेलेगी. बीबीएल में यह नया प्रावधान इसी गर्मियों से जोड़ा जाएगा.

लीग मैचों के अलावा फाइनल सीरीज को भी छोटा किया जाएगा, पांच के बजाय अब चार टीम ही फाइनल सीरीज में प्रवेश करेंगी, हालांकि इसकी रूपरेखा अभी तक तय नहीं की गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिलहाल बीबीएल की तारीखों का ऐलान होना बाकी है लेकिन टूर्नामेंट के छोटा होने से अधिकतर विदेशी खिलाड़ियों के ज्यादातर मुकाबलों में हिस्सा लेने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

बीबीएल के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉबसन ने कहा, “एक छोटे टूर्नामेंट से हम क्लब और प्रशंसकों के बीच अपना सर्वश्रेष्ठ देने के उद्देश्य में सफल हो सकेंगे, एक लीग के तौर पर हम हमेशा से ही इस बात की ओर ध्यान दे रहे हैं कि हम कैसे नई चीजें कर सकते हैं और खुद को विकसित कर सकते हैं.

TRENDING NOW

बिग बैश लीग (बीबीएल) का कार्यक्रम लंबा होने के कारण आलोचना भी होती रही है. टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा जुलाई में किए जाने की संभावना है जबकि प्रतियोगिता दिसंबर में शुरू होगी.

इनपुट- आईएएनएस