• Home
  • News
  • Big Bash League: Fielding team withdraw appeal to overturn third umpire out decision to batsmen

BBL: थर्ड अंपायर के आउट देने के बाद फील्डिंग टीम ने वापस ली अपील

एलेक्‍स कैरी के अर्धशतक से इस मैच में एडिलेड स्‍ट्राइकर्स ने ब्रिसबेन हीट को दी मात।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 19, 2018, 07:20 PM IST

Published On Dec 19, 2018, 07:20 PM IST

Last UpdatedDec 19, 2018, 07:20 PM IST

run out screen grab

run out@ screen grab/Brisbane Heat

क्रिकेट के मैदान पर विरोधी टीम के जल्‍द से जल्‍द विकेट निकालने के लिए अमूमन हम फील्डिंग कर रही टीम को अंपायर से एलबीडब्‍ल्‍यू, कैच या रन आउट की अपील करते देखते हैं। क्‍या कभी ऐसा देखा है कि थर्ड अंपायर ने बल्‍लेबाज को रन आउट दे दिया। जिसके बाद फील्डिंग कर रही टीम ने अपनी अपील ही वापस ले ली हो। ऑस्‍ट्रेलिया की बिग बैश लीग के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

एडिलेड स्‍ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच चल रहा था। ब्रिसबेन हीट ने 92 रन पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए। 13वें ओवर में बैकवर्ड प्‍वाइंट की तरफ शॉट मारकर दोनों बल्‍लेबाज रन लेने के लिए भागे। पिच पर दोनों बल्‍लेबाजों के बीच तालमेल की कमी साफ दिखी। जेम्स पैटिंसन डाइव मारने के बाद लाइन के अंदर पहुंच गए। हालांकि एडिलेड स्‍ट्राइकर्स की तरफ से अपील करने के बाद फील्‍ड अंपायर ने मामले को थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिच के अंदर पहुंच जाने के बावजूद भी तीसरे अंपायर ने पैटिंसन को आउट करार दिया। पैटिंसन ने इस फैसले के खिलाफ खुल कर अपनी नाराजगी जाहिर की। मैदान पर लगी बड़ी स्‍क्रीन में देखने पर साफ पता चल रहा था कि पैटिंसन आउट नहीं हैं।

 

काफी देर तक मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी खड़े रहे। जिसके बाद विवाद को खत्‍म करने के लिए एडिलेड स्‍ट्राइकर्स के कप्‍तान कोलिन इंग्राम फील्‍ड अंपायर के पास गए और रनआउट की अपनी अपील वापस ले ली। जिसके बाद एक बार फिर मैच शुरू हो सका। हालांकि वो अपने स्‍कोर में चार रन और जोड़ने के बाद आउट हो गए।

फॉक्‍स स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कॉलिन इंग्राम ने कहा, “ये बेहद अलग तरह का घटनाक्रम था। मैंने अंपायर से बात की और अपील वापस लेने का विकल्‍प अंपायर से ही मुझे मिला। कोई भी खिलाड़ी ये साफ देख सकता है कि बल्‍लेबाज आउट नहीं था। मुझे लगता है कि थर्ड अंपायर ने शायद गलत बटन दबा दिया।”

Editor's Pick