• Home
  • News
  • Big Bash League Franchises keen on signing AB de Villiers

संन्यास के बाद इस लीग से वापसी कर सकते हैं एबी डिविलियर्स !

दक्षिण अफ्रीका के इस स्‍टार बल्‍लेबाज ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 02, 2018, 07:36 PM IST

Published On Jun 02, 2018, 07:36 PM IST

Last UpdatedJun 02, 2018, 07:36 PM IST

हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर सभी को चौंकाने वाले दक्षिण अफ्रीका के सदाबहार बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स को अब बिग बैश लीग (बीबीएल) में उतारने की तैयारी हो रही है। बीबीएल की लगभग सभी फ्रेंचाइजी इस स्‍टार खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/allan-donald-dale-steyn-remember-hansie-cronje-on-his-16th-death-anniversary-717760″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डिविलियर्स ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर अपने संन्‍यास की घोषणा की थी। हालांकि वह अपनी घरेलू टीम टाइटंस के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं। हाल में संपन्‍न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेले थे। आरसीबी भी उन्‍हें अगले एडिशन में खेलते हुए देखना चाहेगी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डिविलियर्स से इस समय कई बीबीएल की फ्रेंचाइजी संपर्क कर रही हैं। बीबीएल टीम सिडनी सिक्‍सर्स समय गंवाए बिना डिविलियर्स को अपने साथ जल्‍दी से जल्‍दी जोड़ना चाहती है। माना जा रहा है कि पिछले सप्‍ताह डिविलियर्स के मैनेजर से इस फ्रेंचाइजी की बातचीत हुई है।

सिडनी सिक्‍सर्स टीम के महाप्रबंधक जोडी हॉकिंस ने कहा, ‘हमने उन्‍हें अच्‍छे पैकेज का ऑफर दिया है। हम उन्‍हें अपनी टीम में जोड़ना चाहते हैं। हमारी बातचीत सकारात्‍मक रही है।’ बीबीएल की टीम ब्रिस्‍बेन हीट भी इस मौके को नहीं गंवाना चाहती है। इसके अलावा सिडनी स्‍टार्स और सिडनी थंडर्स की टीमें भी डिविलियर्स पर नजर गड़ाए हुई हैं।

गौरतलब है कि डिविलियर्स ने पिछले तीन साल में 21 टी-20, 16 टेस्‍ट और 41 वनडे मैच खेले हैं यानी कुल 78 अंतरराष्‍ट्रीय मैच।  पिछले एक साल में डिविलियर्स ने पांच टी-20, आठ टेस्‍ट और 12 वनडे खेले हैं। उनकी फिटनेस और फॉर्म में कोई कमी नहीं आई।

Editor's Pick