• Home
  • News
  • Big Bash League: Glenn Maxwell hit 47 off 31, Hobart Hurricanes beat Melbourne Stars by 6 wickets

मैक्‍सवेल ने 31 गेंद पर ठोके 47 रन, पारी में लगाए पांच छक्‍के

मैैक्‍सवेल टीम की हार को नहीं टाल पाए। होबार्ट हरिकेन्‍स ने मैक्‍सवेल की मेलबर्न स्‍टार्स को छह विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 24, 2018, 05:37 PM IST

Published On Dec 24, 2018, 05:37 PM IST

Last UpdatedDec 24, 2018, 05:37 PM IST

Glenn Maxwell @ Twitter

Glenn Maxwell (File Photo) @ Twitter

बिग बैश लीग में सोमवार को होबार्ट हरिकेन्‍स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच के दौरान खेल प्रेमियों को ग्‍लेन मैक्‍सवेल की शानदार पारी देखने को मिली। मेलबर्न स्‍टार्स के कप्‍तान ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 151.61 की स्‍ट्राइकरेट से 31 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली। मैक्‍सवेल अर्धशतक सेे चूक गए। अपनी पारी में उन्‍होंने एक भी चौका नहीं लगाया। हालांकि पांच छक्‍के लगाकर उन्‍होंने फैन्‍स को खूब मनोरंजन किया।

पढ़ें:- बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक बनाने का पूरा यकीन: अजिंक्य रहाणे

मैक्‍सवेल ने टीम के स्‍कोर को 155 तक पहुंचाने में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। मैक्‍सवेल के अलावा निक लार्किन ने 33 गेंद पर 45 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद भी ये दोनों खिलाड़ी टीम की हार को नहीं टाल पाए।

पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा, ‘बेहतरीन कप्तान हैं कोहली’

होबार्ट हरिकेन्‍स के कप्‍तान मैथ्‍यू वेड ने 37 गेंद पर 52 रन की पारी खेलकर मेलबर्न स्‍टार्स को जीत से वंचित रखा। वेड के अलावा डार्सी शॉर्ट 34(22), बेन मैकडर्मोट 28(24), जोर्ज बेली 27*(18) ने भी जीत में अहम योगदान दिया। होबार्ट हरिकेन्‍स ने आठ गेंद बाकी रहते ही मैच अपने नाम कर लिया।

मेलबर्न स्‍टार्स के संदीप लामिछाने को तीन विकेट मिले। होबार्ट हरिकेन्‍स के जोफरा आर्चर तीन और डार्सी शॉर्ट दो विकेट निकालने में कामयाब रहे।

Editors Pick