• Home
  • News
  • Big Bash League: Glenn Maxwell shine as Melbourne Stars into semi-finals

BBL: मैक्‍सवेल की कप्‍तानी पारी से मेलबर्न स्‍टार्स सेमीफाइनल में पहुंचा

मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से नेपाल के युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 10, 2019, 01:43 PM IST

Published On Feb 10, 2019, 01:43 PM IST

Last UpdatedFeb 10, 2019, 01:43 PM IST

Glenn-Maxwell @-Twitter

कप्‍तान ग्‍लेन मैक्‍सवेल की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न स्‍टार्स ने सिडनी सिक्‍सर्स को 94 रन से रौंदकर बिग बैश लीग (बीबीएल) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पढ़ें: कोच लैंगर ने ग्‍लेन मैक्‍सवेल को 7वें नंबर पर उतारे जाने का किया बचाव

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्‍सर्स टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। मोजेज हेनरिक्‍स की कप्‍तानी वाली सिडनी सिक्‍सर्स टीम 13.4 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई।

सिडनी सिक्‍सर्स के केवल तीन बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ओपनर डेनियल ह्रयूज ने 9 गेंदों पर 12 जबकि स्‍टीव ओ कीफ ने नाबाद 11 रन बनाए। टॉम कर्रन ने 10 रन का योगदान दिया।

पढ़ें: मैक्‍सवेल को नंबर-7 पर खिलाना उनकी प्रतिभा को व्‍यर्थ करने जैसा: एलन बॉर्डर

मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से नेपाल के युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि वोराल और एडम जांपा ने दो-दो विकेट चटकाए।

इससे पहले सिडनी सिक्‍सर्स से बल्‍लेबाजी का निमंत्रण पाकर मेलबर्न स्‍टार्स ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। उसकी ओर से मैन ऑफ द मैच रहे मैक्‍सवेल ने 43 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्‍कों की मदद से सबसे अधिक 82 रन बनाए।

ओपनर मार्कस स्‍टोइनिस ने 23 गेंदों पर 34 ज‍बकि पीटर हैंड्सकॉमब ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए। मैडिंसन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिडनी की ओर से टॉम कर्रन ने दो विकेट लिए।

इस जीत से मेलबर्न स्‍टार्स टीम 14 अंकों के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंचकर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

Editors Pick