×

बीबीएल में फिर सिडनी सिक्‍सर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे डेनली

डेनली इंग्‍लैंड की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में केंट की ओर से खेलते हुए मोस्‍ट वैल्‍यूएबल खिलाड़ी रहे थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 19, 2018 6:09 PM IST

इंग्‍लैंड के ऑलरउंडर जोए डेनली बिग बैश लीग (बीबीएल) के 8वें सीजन में सिडनी सिक्‍सर्स की ओर से फिर खेलते हुए नजर आएंगे। डेनली लगातार दूसरी बार इस क्‍लब की ओर से ऑस्‍ट्रेलिया के इस टी-20 लीग में खेलेंगे।

दाएं हाथ के बल्‍लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाले डेनली ने पिछली गर्मियों में इस टीम की ओर से 4 मैच खेले थे। 32 साल के केंट का ये ऑलराउंडर इस टीम से जुड़ने वाला पहला ओवरसीज खिलाड़ी है।

डेनली इंग्‍लैंड की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में केंट की ओर से खेलते हुए मोस्‍ट वैल्‍यूएबल खिलाड़ी रहे थे। वो किसी एक मैच में शतक और हैट्रिक लेने वाले खिलाडि़यों में शामिल हैं।

सिक्‍सर्स से जुड़ने के बाद डेनली ने कहा, ‘ बिग बैश लीग ऐसी प्रतियोगिता है जहां मैं खेलना चाहता हूं। मैं इसका हिस्‍सा बनकर बहुत खुश हूं और मुझे इसपर गर्व है।’

टीम के कोच ग्रेग शिपर्ड डेनली की वापसी से उत्‍साहित हैं। बकौल शिपर्ड, ‘ बतौर ओपनर उन्‍होंने प्रभावित किया है। हमारे लिए एक अतिक्ति स्पिन बॉलिंग का भी विकल्‍प है। इंग्‍लैंड की घरेलू प्रतियोगिता में डेनली की फॉर्म को देखकर लगा कि वो इस समय अपने गेम के टॉप पर हैं। वो एक ऑलराउंडर पैकेज हैं और उनके नाम से हम बहुत उत्‍साहित हैं।’

सिडनी सिक्‍सर्स में इस समय जो खिलाड़ी मौजूद हैं उनमें सीन एबोट, जॉन हेस्टिंग्‍स, मोजेज हेनरिक्‍स, नेथन लियोन, पीटर नेविल और स्‍टीफन ओ कीफ आदि हैं।