• Home
  • News
  • Big Bash League: Marcus Stoinis all-round effort helps Melbourne Stars wins over Melbourne Renegades

BBL: मार्कस स्‍टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन से मेलबर्न स्‍टार्स को मिली जीत

मेलबर्न स्‍टार्स ने टॉस जीतकर मेलबर्न रेगेड्स को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 20, 2019, 01:42 PM IST

Published On Jan 20, 2019, 01:42 PM IST

Last UpdatedJan 20, 2019, 01:42 PM IST

Marcus-Stoinis © Getty Images (file image)

मार्कस स्‍टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मेलबर्न स्‍टार्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 6 विकेट से हराकर बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपनी चौथी जीत दर्ज की।

पढ़ें: टेस्‍ट सीरीज से पहले श्रीलंका को झटका, चोटिल पेसर नुवान प्रदीप हुए बाहर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस जीत से मेलबर्न स्‍टार्स का तीन मैच से चला आ रहा हार का क्रम भी टूट गया।

स्‍टोइनिस 3/19 की धारदार गेंदबाजी के बूते मेलबर्न स्‍टार्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 121 रन के स्‍कोर पर रोक दिया। इसके बाद स्‍टोइनिस ने 65 गेंदों पर 70 रन की पारी खेल मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से एंकर की भूमिका निभाते हुए 4 गेंद शेष रहते शानदार जीत दिला दी।

मेलबर्न स्‍टार्स ने टॉस जीतकर मेलबर्न रेगेड्स को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेलबर्न रेनेगेड्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए जिसकी बदौलत उसकी पूरी टीम 121 रन ही बना सकी।

रेनेगेड्स की ओर से मोहम्‍मद नबी ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। टॉम कूपर ने 24 जबकि डेनियल क्रिस्टियन ने 18 रन की पारी खेली। ओपनर मार्कस हैरिस ने 15 रन का योगदान दिया जबकि कप्‍तान एरोन फिंच 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

पढ़ें: मिशेल जॉनसन ने विश्व कप 2019 के लिए ग्लेन मैक्सवेल को चुना कप्तान

मेलबर्न स्‍टार्स की ओर से बर्ड, लियाम प्‍लंकेट और एडम जांपा ने दो-दो विकेट लिए। ड्वेन ब्रावो ने एक विकेट लिया।

122 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्‍टार्स ने 19.2 ओवर में चार विकेट पर 124 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच ओपनर स्‍टोइनिस ने 65 गेंदों पर 7 चौके लगाए जबकि निक मैडिंसन ने 26 गेंदों पर 19 व ब्रावो ने 9 गेंदों पर 17 रन बनाए। मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से केन रिचर्डसन ने दो विकेट लिए।

Editor's Pick