- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Big bash league marcus stoinis scores 147 creates numerous records in bbl 3907322
IPL से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने BBL इतिहास की खेली सबसे बड़ी पारी, बना डाले कई रिकॉर्ड
बीबीएल के तहत मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स टीम के बीच रविवार को खेले गए मैच में हुई चौकों और छक्कों की बरसात
Published On Jan 12, 2020, 05:16 PM IST
Last UpdatedJan 12, 2020, 05:16 PM IST
Marcus Stoinis Scores 147*, Highest individual scores in Big Bash League history: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में धमाकेदार शतक जड़ इतिहास रच दिया है. मेलबर्न स्टार्स (Melbourn Stars) की ओर से खेल रहे स्टोइनिस ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 1 विकेट पर 219 रन जैसे पहाड़ स्कोर बनाने में सफल रही.
संन्यास के बाद फिर मैदान में गेंद और बल्ला थामे नजर आएंगे शेन वॉर्न और रिकी पोंटिंग, ये है वजह
मेलबर्न स्टार्स की ओर से बतौर ओपनर क्रीज पर उतरे स्टोइनिस ने 79 गेंदों पर 8 चौकों और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 147 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने डार्सी शॉर्ट के बीबीएल के इतिहास के सर्वाधिक निजी स्कोर के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया. स्टोइनिस की ये पारी टी-20 में ओवरऑल 13वीं सबसे बड़ी पारी है.
स्टोइनिस ने इस गेंदबाज की जमकर धुनाई की
स्टोइनिस ने सबसे अधिक बेन ड्वेरशियस की गेंदों की जमकर धुनाई की. बेन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 61 रन लुटा डाले. स्टोइनिस ने बेन के चौथे जबकि मेलबर्न की पारी के 19वें ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगाया. मेलबर्न स्टार्स ने इस तेज गेंदबाज के अंतिम ओवर में 24 रन बटोरे.
पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 207 रन जोड़े
स्टोइनिस ने साथी ओपनर हिल्टन कार्टराइट (59) के साथ रिकॉर्ड 207 रन की साझेदारी की. ये साझेदारी बीबीएल के इतिहास की किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक है. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में ये ओवरऑल 14वां 200+ की साझेदारी है.
बीबीएल की 5 सबसे बड़ी पारी
बीबीएल में किसी बल्लेबाज की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब स्टोइनिस (नाबाद 147) के नाम हो गया है. इस लिस्ट में होबार्ट हरिकेंस के बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट (नाबाद 122) दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. ल्यूक राइट ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से 117 रन की पारी खेल चुके हैं जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स जेक वेदरलैंड (115) चौथे नंबर पर हैं. होबार्ट हरिकेंस की ओर से बेन मैकडरमोट 114 रन की पारी खेल 5वें नंबर पर हैं.
इस ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने कही कुछ ऐसी बात जिसेे सुनकर MS Dhoni हो जाएंगे गदगद
30 वर्षीय स्टोइनिस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलेंगे। 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने लगभग 5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा.