स्‍टोइनिस ने टेस्‍ट टीम में चयन का जश्‍न 'डबल धमाके' के साथ मनाया

एक दिन पहले ही ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस को ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम में पहली बार शामिल किया गया।

Edited By : Kamlesh Rai |Jan 27, 2019, 07:41 PM IST

Published On Jan 27, 2019, 07:41 PM IST

Last UpdatedJan 27, 2019, 07:41 PM IST

Marcus Stoinis @ BBL TWITTER

टेस्‍ट क्रिकेट खेलने का सपना सभी क्रिकेटर संजोते हैं लेकिन बहुत कम ही ऐसे होते हैं जिन्‍हें क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलता है।

पढ़ें: ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस पहली बार ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट टीम में

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक दिन पहले ही ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस को ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम में शामिल किया गया। स्‍टोइनिस श्रीलंका के खिलाफ एक फरवरी से खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे औार अंतिम मैच के जरिए टेस्‍ट करियर की शुरुआत करेंगे।

पढ़ें: डंक के अर्धशतक और स्‍टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन से मिली जीत

29 साल के स्‍टोइनिस ने टेस्‍ट टीम में पहली बार शामिल होने का जश्‍न बेहद शानदार तरीके से मनाया। स्‍टोइनिस के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम मेलबर्न स्‍टार्स ने बिग बैश लीग में खेले गए मुकाबले में ब्रिसबेन हीट को 5 रन से हरा दिया।

पहले बल्‍लेबाजी में दिखाया जौहर

बतौर ओपनर स्‍टोइनिस ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्‍के की मदद से सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। स्‍टोइनिस के इस शानदार पारी की बदौलत मेलबर्न स्‍टार्स टीम 8 विकेट पर 134 रन बनाने में सफल रही।

स्‍टोइनिस ने शानदार गेंदबाजी से दिलाई जीत

बल्‍लेबाजी में कमाल दिखाने के बाद अब बारी थी गेंदबाजी में धमाल मचाने की। स्‍टोइनिस ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से ब्रिसबेन हीट को 8 विकेट पर 139 रन पर रोककर मेलबर्न स्‍टार्स को 5 रन से रोमांचक जीत दिला दी।

पढ़ें:  मेलबर्न स्‍टार्स की जीत में चमकेे स्‍टोइनिस 

24 वनडे और 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके स्‍टोइनिस ने अपने चार ओवर के कोटे में 21 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

पिछले 3 मैचों में स्‍टोइनिस के बल्‍ले और गेंद से प्रदर्शन

बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन के पिछले तीन मैचों में मार्कस स्‍टोइनिस का स्‍कोर 43,53,70 रन रहे हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी (4-21,3-20,3-19) में प्रदर्शन कुछ इस तरह रहा है।

प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच मेलबर्न स्‍टार्स    

इस जीत से मेलबर्न स्‍टार्स टीम 11 मैचों में से 6 में जीत दर्ज कर 12 अंक लेकर प्‍वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। मेलबर्न स्‍टार्स को पांच मैचों में हार मिली है।

Editor's Pick