This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BBL: अंपायर की बड़ी चूक, सातवीं गेंद पर आउट हुआ बल्लेबाज
मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को सात विकेट से मात दी।
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 14, 2019 2:43 PM IST

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहां मैदान पर अकसर अनोखी घटनाए देखने को मिल ही जाती हैं। रविवार को बिग बैश लीग के मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सिडनी सिक्कर्स के गेंदबाज गलती से ओवर में सातवीं गेंद डाल बैठे और इसी गेंद पर पर्थ के बल्लेबाज माइकल क्लिंगर कैच आउट हो गए।
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में रविवार को पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच चल रहा था। सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 177/5 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ की टीम के सलामी बल्लेबाज माइकल क्लिंगर दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए।
पढ़ें:- आईपीएल में तेज गेंदबाजों को आराम देने के पक्ष में नहीं हैं आशीष नेहरा
ये ओवर बेन ड्वाहुइश डाल रहे थे। माइकल क्लिंगर ने थर्ड मैन की दिशा में कट शॉट मारा। वहां मौजूद स्टीव ओ’कीफ ने कैच पलक कर क्लिंगर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्लिंगर आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि बाद में पता चला कि बेन ड्वाहुइश पहले ही अपने ओवर में छह गेंद डाल चुके थे। गलती से वो सातवीं गेंद डाल बैठे।
पढ़ें:- अगर प्लेइंग इलेवन में चुना गया तो मौके को हाथ से जाने नहीं दूंगा: शुभमन गिल
TRENDING NOW
फील्ड अंपायर ज्योफ जोशुआ, साइमन फ्राई और टीवी अंपायर नाथन जॉनस्टोन ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया। पर्थ स्कोर्चर्स के कोच एडम वोग्स ने मैच के बाद चेनल 7 से बातचीत के दौरान कहा, “यह क्रिकेट में आदर्श स्थिति नहीं है। ये अंपायर का काम है कि वो ओवर में गेंद की संख्या पर ध्यान दें।”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि पता चला है कि बॉल की संख्या नहीं गिनने के कारण अंपायर ने ओवर में सातवीं गेंद फेंकने की इजाजत दी। जब गेंद फेंकी गई तो उसका लाइव प्रसारण चल रहा था। इस मामले में जो निर्णय मैदान पर लिया गया वहीं रहेगा। बता दें कि तमाम विवादों के बावजूद पर्थ की टीम सात विकेट से मैच जीतने में कामयाब रही।
