BBL के आखिरी दौर में सिडनी थंडर्स से जुड़ेंगे कमिंस, ख्वाजा और कुर्टिस पैटरसन
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के तीनों खिलाड़ियों को बिग बैश लीग में खेलने की इजाजत मिल गई है।
Published On Feb 05, 2019, 04:57 PM IST
Last UpdatedFeb 05, 2019, 04:57 PM IST
Pat Cummins, Usman Khawaja, Kurtis Pattinson
बिग बैश लीग 2018-19 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लीग स्तर पर 51 मैच खेले जा चुके हैं। जल्द ही टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का दौर शुरू हो जाएगा। टूर्नामेंट के आखिरी दौर में सिडनी थंडर्स फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी खबर आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लीग मैचाें के आखिरी दौर में टेस्ट टीम के तीन स्टार खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी दे दी है।
पढ़ें: कैनबरा टेस्ट: श्रीलंका को 366 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया
उस्मान ख्वाजा, पैट कमिंस और कुर्टिस पैटरसन को सिडनी थंडर्स के लिए खेलने की इजाजत दे दी गई है। सिडनी थंडर्स के लिए ये अच्छी खबर है क्योंकि शनिवार को उन्हें लीग स्तर के अपने आखिरी मैच में होबार्ट हरिकेन्स के सामने उतरना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें हर हाल में ये मैच जीतना है। मौजूदा समय में 13 मैचों में सिडनी थंडर्स से पांच मुकाबले जीते हैं। जबकि 12 मैच खेलकर नौ जीत के साथ होबार्ट हरिकेन्स अंकतालिका में सबसे उपर है।
पढ़ें: जेसन होल्डर, कीमार रोच की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट जीता
पैट कमिंस ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान 12 विकेट निकाले थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। कुर्टिस पैटरसन ने श्रीलंका के खिलाफ ही अपना डेब्यू किया है। श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर वो चर्चा में आए थे। जिसके बाद उन्हें इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने दो मैचों में 144 रन बनाए। सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वो तीसरे स्थान पर रहे।